टीवी मसाला

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के 6 साल लीप से लगा अमर उपाध्याय को शॉक, कहा, 'दिलचस्प होने वाला है...'

KSBKBT 2 Amar Upadhyay: स्टार प्लस का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में जल्द ही 6 साल का लीप आने वाला है। ऐसे में लीप की खबर सुन सीरियल के लीड एक्टर अमर उपाध्याय को शॉक लगा लेकिन क्यों जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jio Hotstar

KSBKBT 2 Amar Upadhyay: टीवी दुनिया का जबरदस्त सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' अपने करंट ट्रैक से लोगों का दिल जीत रहा है। कहानी में आखिरकार तुलसी के आगे मिहिर और नॉयना के अफेयर का सच सामने आ चुका है। ऐसे में पति के एक्स्ट्रा मैरिटील से टूट चुकी तुलसी विरानी निवास छोड़कर चली गई। अब तुलसी अपनी बेटे अंगद और वृंदा संग चॉल में रहेगी। जैसा की आपको मालूम है सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' छह साल का लीप दस्तक देने वाला है, जिसपर अब लीड एक्टर अमर उपाध्याय ने बातचीत की।

    सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu thi 2) फ़ेम अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) कहते हैं, 'जब मुझे लीप के बारे में पता चला, तो मैं सचमुच चौंक गया। मैं कह सकता हूं कि अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाले हैं। मिहिर का किरदार निभाना काफी मुश्किल था तब जब उसने एक बार फिर तुलसी को धोखा दिया। तुलसी के विश्वास को तोड़ा। छह साल लीप के बाद शांतिनिकेतन में मिहिर कदम रखेगा तो उसे बस सूनापन, सन्नाटा खालीपन के रूप में सिर्फ दुख मिलेगा। तुलसी मिहिर से पूरी शिद्दत और ईमानदारी से प्यार करती है, फिर भी मिहिर ही वह इंसान बन जाता है जो उसे सबसे ज्यादा दुख पहुंचाता है।'

    बता दें एकता कपूर का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में छह साल बाद मिहिर और तुलसी अलग हो चुके हैं। लीप के बाद मिहिरी वृंदा और अंगद संग चॉल में रहेगी तो दूसरी तरफ मिहिर अकेले ही शांतिनिकेतन में रहेगा। वहीं हाल ही में आई टीआरपी लिस्ट में सीरियल को 2.0 रेटिंग मिली और तीसरा स्थान भी। सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी की जमकर तारीफ हो रही है क्योंकि पति मिहिर के अफेयर का सच जानने के बाद एक्ट्रेस ने जो डायलॉग कहे उन्होंने दिल जीत लिया। देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या छह साल के लीप के बाद वाली कहानी जो जनता अपनाएगी या नहीं।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article