Exclusive: आसिम रियाज की शादी पर Umar Riaz का खुलासा, हिमांशी के आरोपों पर बोले- हमें वो परवरिश नहीं दी जो...

Exclusive Umar Riaz On Asim Riaz And Himanshi Khurana: 'बिग बॉस 13' फेम आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के ब्रेकअप पर अब उमर रियाज ने चुप्पी तोड़ी है। उमर ने भाी की शादी की प्लानिंग पर भी बात की।

Exclusive Umar Riaz On Asim Riaz And Himanshi Khurana: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का हिस्सा रहे उमर रियाज बीते दो दिन पहले मिस्टर फैजू के रिसेप्शन में शामिल हुए। उमर रियाज ने यहां रहते हुए मिस्टर फैजू-तान्या को शादी की शुभकामनाएं तो दीं ही, साथ ही वहां मौजूद बाकी स्टार्स के साथ भी जमकर एंजॉय किया। उमर रियाज ने मिस्टर फैजू के वलीमे में टेली टॉक इंडिया से भी बात की। उन्होंने इस दौरान अपनी और भाई आसिम रियाज की शादी की प्लानिंग पर चुप्पी तोड़ी। इतना ही नहीं, उन्होंने हिमांशी खुराना द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी करारा जवाब दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Durga Puja 2026: सिंदूर खेला में शामिल हुईं Rupali Ganguly, मां दुर्गा को दी विदाई

Umar Riaz ने Asim Riaz की शादी और हिमांशी खुराना पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

उमर रियाज (Umar Riaz) ने आसिम रियाज की शादी के बारे में बात करते हुए कहा, "वो शादी को लेकर बहुत पैशनेट है। लेकिन अभी वो अपने करियर पर ध्यान दे रहा है। सब्र का फल मीठा होता है। अगर कुछ हुआ मेरी जिंदगी में तो मैं जाहिर सी बात है शादी करूंगा। फैजू के निकाह की तस्वीरें देखने के बाद, मेरी भी शादी करने की इच्छा है। लेकिन अगले दिन ऐसा था कि ठीक है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna-Shraddha Arya ने नए शो की शुरुआत से पहले की पूजा, वीडियो देख केमिस्ट्री पर फिदा हुए लोग

End of Feed