Exclusive This Actress Wants To Be Part Of Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: टीवी के चर्चित सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने सालों पहले दर्शकों का खूब दिल जीता था। स्मृति ईरानी के इस शो के एक-एक किरदार ने लोगों के बीच अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। वहीं अब एकता कपूर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के साथ टीवी पर फिर से दस्तक देने के लिए तैयार हैं। ये टीवी शो जुलाई तक रिलीज हो सकता है, जिसके लिए स्मृति ईरानी ने कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है। यूं तो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot) में कई पुराने किरदारों की वापसी हो रही है। लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी है जो अभी भी एकता कपूर के कॉल के इंतजार में है। वह शो में वापसी के लिए बेताब हैं और अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह सबकुछ छोड़कर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' का हिस्सा बनेंगी।
यह भी पढ़ें: Exclusive: पुराने किरदार के साथ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' में वापसी करेगा ये एक्टर, शो में मचाएगा धमाल
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot) का हिस्सा बनने के लिए बेताब वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि प्राची शाह पंड्या (Prachi Shah Pandya) हैं, जो पहले ही सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह अभी भी कॉल का इंतजार कर रही हैं। प्राची शाह पंड्या ने इस बारे में कहा, "मुझे अभी तक कॉल नहीं आई है, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा होगा जरूर। तो देखते हैं कि कहानी किस दिशा में जाएगी और पुराने सारे किरदार वापिस आ रहे हैं तो क्यों नहीं। 'क्योंकि...' परिवार के साथ जुड़कर मुझे काफी खुशी होगी और मुझे यकीन है कि इसकी कहानी भी जबरदस्त होगी। क्योंकि एकता जो लिखती है कमाल लिखती है।"
बता दें कि प्राची शाह पंड्या (Prachi Shah Pandya) ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उनका एक मेकअप रूम होता था, जहां सबके सीन के हिसाब से मेकअप होते थे। वहीं बालाजी टेलीफिल्म्स के बेसमेंट में ही शो की शूटिंग हुआ करती थी।
