'मेरे पास रास्ता नहीं...' Shilpa Shinde ने 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता पर क्यों लगाया था झूठा आरोप?

Shilpa Shinde Exclusive: शिल्पा शिंदे ने बताया है कि उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया था। अब इस बारे में एक्ट्रेस ने विस्तार से बात की है।

Shilpa Shinde Exclusive: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। शिल्पा शिंदे ने सालों बाद 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabhiji Ghar Par Hai) शो में वापसी की थी। इस शो को लोग ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दे रहे थे। हालांकि अब ये शो बंद हो गया है। मालूम हो कि कई सालों पहले शिल्पा शिंदे ने 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब शिल्पा ने बताया है कि उन्होंने गुस्से में आकर निर्माता पर आरोप लगा दिए थे। इसे लेकर शिल्पा शिंदे ने Zoom/ Telly Talk से खास बातचीत की है। आइए जानते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Shilpa Shinde को होगी सजा? Bhabiji ghar par hain के प्रोड्यूसर पर झूठे यौन शोषण केस पर उठी कारवाई की मांग)

Shilpa Shinde On False Allegations

शिल्पा शिंदे ने किया बड़ा खुलासा (pic credit-instagram)

शिल्पा शिंदे ने कही ये बात (pic credit-instagram)

शिल्पा शिंदे ने कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप गुस्से और मजबूरी में लगाए थे। इसके बाद शिल्पा शिंदे ने Zoom/ Telly Talk में अपनी बात विस्तार से रखी। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था और उनके ऊपर करोड़ों रुपये के नुकसान का आरोप लगाया जा रहा था। शिल्पा का दावा है कि शो चल रहा था, लेकिन उन्हें काम करने नहीं दिया जा रहा था और उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि उस मुश्किल दौर में पूरी इंडस्ट्री एक तरफ थी और वह अकेले लड़ रही थीं। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी क्योंकि उन्हें अपने दम पर जिंदगी जीनी थी। शिल्पा ने कहा कि वह लोगों को यह समझाना चाहती थीं कि किसी अच्छे इंसान को बदनाम किए जाने पर उसे कितना दर्द होता है।

End of Feed