Exclusive: 'भाभी जी घर पर हैं' में एंट्री पर शिल्पा शिंदे ने दिया पहला रिएक्शन, कहा- 'मेरे पास फोन आया था लेकिन'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 29, 2025, 05:42 PM IST

Shilpa Shinde Telly Talk Interview: टीवी की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने टीवी शो भाभी जी घर पर हैं (Bhabi Ji Ghar Par Hain) में वापसी को लेकर Telly Talk India से खास बातचीत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने शो में एंट्री को लेकर अपना पहला रिएक्शन भी दिया।

Shilpa Shinde Telly Talk Interview: टीवी की दुनिया की जानी-मानी स्टार शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई कि शिल्पा शिंदे 9 साल बाद टीवी शो भाभी जी घर पर हैं (Bhabi Ji Ghar Par Hain) में वापसी करने जा रही हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे और एक्ट्रेस सो दोबारा टीवी पर देखने के लिए बेताब हैं। अब इस खबर पर शिल्पा शिंदे का पहला रिएक्शन सामने आ गया है। शिल्पा शिंदे ने Telly Talk India को दिए इंटरव्यू इस शो में वापसी पर अपनी बात रखी और साथ ही साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करती नजर आईं।

Shilpa Shinde Telly Talk Interview

Image Source: Bhabhi ji ghar par hain Show

शिल्पा शिंदे ने दिया पहला रिएक्शन

एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। शिल्पा शिंदे की एक बार फिर से टीवी शो भाभी जी घर पर हैं में वापसी करने जा रही हैं। इस खबर के सामने आने के बाद हर किसी को शिल्पा शिंदे के पहले रिएक्शन का इंतजार था। इसी बीच Telly Talk India से बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने कहा कि 'मुझे सुबह से फोन आ रहे हैं। एक न्यूज आने के बाद हर कोई फोन कर रहा है। मैं किसी और काम में लगी हुई हूं। एक समय पर मनोज की चाहते थे मैं इस शो में वापस आ जाऊं लेकिन अब वो नहीं रहे।' इसके बाद शिल्पा शिंदे ने वायरल न्यूज को लेकर रिएक्शन दिया। शिल्पा शिंदे ने कहा कि 'वो बस न्यूज है, अभी तक मैंने कुछ सोचा नहीं हैं। मेरे पास फोन आया था लेकिन वो किसी और प्रोजेक्ट के लिए। मैंने अभी तक न शो के लिए हां कहां और न ही मना किया है। मुझसे पूछा गया कि क्या मैं खाली हूं। लेकिन फैंस को लग रहा मैं वापसा आ रही हूं।' इस इंटरव्यू के बाद अब ये साफ हो गया है कि शिल्पा शिंदे एक नए शो से के साथ टीवी की दुनिया में धमाकेदार वापसी करने वाली हैं।

End of Feed