Exclusive Sangram Singh On Baby Planning Through Surrogacy: मशहूर टीवी व बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी और रेसलर व एक्टर संग्राम सिंह बीते कई दिनों से अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। संग्राम सिंह और पायल रोहतगी पहले जहां अपने तलाक की खबरों के कारण चर्चा में आ गए थे। हालांकि इन अफवाहों को दरकिनार करने में संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने जरा भी देर नहीं लगाई। वहीं अब दोनों बेबी प्लानिंग के कारण चर्चा में बने हुए हैं। संग्राम सिंह और पायल रोहतगी को लेकर खबर है कि वे सरोगेसी के जरिए मम्मी-पापा बनने की योजना बना रहे हैं। हाल ही में टाइम्स नाउ नवभारत संग बातचीत के दौरान संग्राम सिंह ने इस योजना की वजह भी जाहिर की है।
फोटो क्रेडिट - संग्राम सिंह इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: Payal Rohatgi और Sangram Singh शादी के 3 साल बाद ले रहे हैं तलाक! अटकलें बढ़ते ही एक्टर ने बताया सच
'बिग बॉस 7' का हिस्सा रह चुके संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने अपने और पायल रोहतगी के सरोगेसी का रास्ता अपनाने का कारण बताया। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "एक औरत के पास एक कमी होती है एक इंसान के मुकाबले कि वो मां एक सीमित वक्त तक बन सकती है। उनकी एग क्वालिटी थोड़ी कमजोर है। हमने बहुत कोशिश की, बहुत से डॉक्टर की तलाश की। सही डॉक्टर की तलाश में अभी भी लगा हुआ हूं मैं, ताकी वो मिले तो हम सरोगेसी के हिसाब से जाएं। क्योंकि किसी ने दुरुपयोग किया इस कानून का तो इसमें अभी तो काफी बदलाव हो चुके हैं। लेकिन हमारा केस बहुत वास्तविक है, उम्र के हिसाब से भी, कानून के हिसाब से भी और हर चीज के हिसाब से।"
संग्राम सिंह (Sangram Singh) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "हम अभी केवल सही डॉक्टर की तलाश कर रहे हैं जो सही तरीके से इसे कर सके।" बता दें कि संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने साल 2022 में शादी रचाई थी। उन्होंने आगरा में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिये थे।
