टीवी मसाला

Smriti Irani टीवी पर वापसी के बाद राजनीति से लेंगी सन्यास? चुप्पी तोड़ते हुए बोलीं- संगठन की जिम्मेदारी...

Smriti Irani Break Silence On Will She Leave Politics Or Not: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के साथ छोटे पर्दे में वापसी के लिए तैयार हैं। स्मृति ईरानी से हाल ही में एक फैन ने सवाल किया कि क्या वह राजनीति छोड़ देंगी, जिसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया है।

Image

फोटो क्रेडिट - स्मृति ईरानी इंस्टाग्राम

Smriti Irani Break Silence On Will She Leave Politics Or Not: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त छाप छोड़ी है। स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलसी बनकर घर-घर में ऐसी पहचान बनाई कि आज भी लोग उन्हें तुलसी के नाम से बखूबी जानते हैं। स्मृति ईरानी ने एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी राह बनाई। करीब 10 साल तक स्मृति ईरानी (Smriti Irani) कैबिनेट मंत्री भी रहीं। लेकिन अब वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के साथ टीवी की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि उनकी वापसी से पहले फैन ने सवाल किया कि क्या वह एक्टिंग में कमबैक के लिए राजनीति को छोड़ देंगी।

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने भी फैन के सवाल का जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके जवाब से साफ कहा जा सकता है कि वह राजनीति का साथ बिल्कुल भी नहीं छोड़ने वाली हैं। स्मृति ईरानी से फैन ने पूछा, "उम्मीद करते हैं कि ये कुछ दिन के लिए ही राजनीति से आपका अवकाश होगा। इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ""नहीं, कोई छुट्टी नहीं। मैंने मीडिया और राजनीति में 25 सालों तक एक साथ काम किया, बस एक दशक के लिए ब्रेक लिया था, जिससे मैं कैबिनेट मंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा सकूं। लेकिन संगठन के साथ अपनी जिम्मेदारी से कोई समझौता नहीं किया। और कभी करूंगी भी नहीं।"

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने ये भी साफ किया कि वह आगे आने वाले चुनावों में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगी। बता दें कि स्मृति ईरानी के साथ-साथ 'क्योकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' में अमर उपाध्याय, हितेन तेजवानी, शक्ति आनंद, शिल्पा सकलानी और गौरी प्रधान भी नजर आएंगे। उनके अलावा रोहित सुचांति और एक्ट्रेस शगुन शर्मा शो में मुख्य भूमिका अदा करेंगे। हालांकि एकता कपूर के इस सीरियल की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article