टीवी मसाला

Archana Puran Singh के लाडले बेटे का आया इस बॉलीवुड हसीना का दिल, रिश्ते पर लगाई रोमांस की मुहर

Archana Puran Singh Son Aryamann Sethi Dating This Bollywood Actress: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप स्टेट का खुलासा किया है। आर्यमन सेठी बॉलीवुड की ही एक पॉपुलर एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने व्लॉग में दी।

Image

फोटो क्रेडिट- आर्यमन सेठी इंस्टाग्राम

Archana Puran Singh Son Aryamann Sethi Dating This Bollywood Actress: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह तो अक्सर सुर्खियों में रहती ही हैं। उनके साथ-साथ उनके बेटे आर्यमन सेठी और अंशुमन सेठी भी लाइमलाइट बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अर्चना पूरन सिंह अक्सर अपने व्लॉग में पूरे परिवार को दिखाती हैं और उनसे जुड़ी बातें भी बताती हैं। लेकिन हाल ही में अर्चना पूरन सिंह ने बेटे आर्यमन सेठी अपने लेटेस्ट व्लॉग के कारण चर्चा में आ गए हैं। आर्यमन सेठी (Aryaman Sethi) ने व्लॉग में अपने रिलेशनशिप से पर्दा उठाया, साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड से भी दुनिया को रूबरू कराया। आर्यमन सेठी किसी और को नहीं बल्कि बॉलीवुड की ही एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।

आर्यमन सेठी (Aryaman Sethi) 'द केरल स्टोरी' से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस योगिता बिहानी (Yogita Bihani) को डेट कर रहे हैं। व्लॉग में आर्यमन सेठी ने दिखाया कि वह योगिता को सरप्रािज देने के लिए हैदराबाद जाते हैं और उनकी शूटिंग के सेट पर पहुंचते हैं। वहां योगिता उन्हें देखकर हैरान हो जाती हैं। आर्यमन सेठी ने अपने व्लॉग में दिखाया कि वह उनके होटल में भी हाथ में फूल लेकर उनका इंतजार करते हैं। बता दें कि दोनों की डेटिंग की अफवाहें म्यूजिक वीडियो 'छोटी बातें' से ही शुरू हो गई थीं।

योगिता बिहानी ने भी रिलेशनशिप पर लगाई मुहर

योगिता बिहानी (Yogita Bihani) ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की कि वह आर्यमन सेठी (Aryaman Sethi) को डेट कर रही हैं। उन्होंने इस बारे में कहा, "हां हम एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि ये चीज इतनी जल्दी सामने आ जाएगी। ये मेरे लिए भी सरप्राइज है, क्योंकि आर्यमन प्लान से एक दिन पहले ही आ गये। और तो और मुझे ये भी नहीं मालूम था कि आर्यमन हमारे रिश्ते का ऐलान करने वाले हैं। हालांकि हम अभी शुरुआती स्टेज पर हैं और इस चरण को साथ में एंजॉय करना चाहते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article