टीवी मसाला

Payal Rohatgi और Sangram Singh शादी के 3 साल बाद ले रहे हैं तलाक! अटकलें बढ़ते ही एक्टर ने बताया सच

Sangram Singh Open Up On Divorce Rumors With Payal Rohatgi: टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली पायल रोहतगी को लेकर खबर आ रही है कि उनका और संग्राम सिंह का शादी के 3 साल बाद तलाक होने वाला है। इस मामले पर अब संग्राम सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम @sangramsingh_wrestler

Sangram Singh Open Up On Divorce Rumors With Payal Rohatgi: टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली पायल रोहतगी अपने बेबाकपन के कारण खूब सुर्खियों में रहती हैं। पायल रोहती भले ही टीवी और बॉलीवुड से कुछ वक्त से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर जमकर राय भी देती हैं। लेकिन हाल ही में पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। पायल रोहतगी के एक कदम से उनके और संग्राम सिंह (Sangram Singh) के तलाक की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। उन्हें लेकर कहा जा रहा है कि वह और संग्राम सिंह शादी के 3 साल बाद तलाक लेने वाले हैं। हालांकि अब इस मामले पर रेस्लर और एक्टर संग्राम सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने संग्राम सिंह (Sangram Singh) के चैरिटेबल फाउंडेशन के डायरेक्टर की पोस्ट से इस्तीफा दे दिया है। पायल रोहतगी का इस्तीफा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। उनके इस इस्तीफे को देख लोगों ने तलाक की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। लेकिन अब इन अफवाहों को संग्राम सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया है। संग्राम सिंह ने अपने और पायल रोहतगी के रिश्ते पर कहा, "हमारे बीच तलाक की कोई बात दूर-दूर तक नहीं है। हम 14 साल से साथ हैं और आगे भी रहेंगे। मैं अपना सारा ध्यान अच्छे काम करने में लगाना चाहता हूं। इन तलाक की बातों पर मैं ध्यान नहीं देता और मैं गुजारिश भी करूंगा कि कृप्या करके ऐसी अफवाहें न फैलाएं।" संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी के चैरिटेबल फाउंडेशन के डायरेक्टर की पोस्ट से इस्तीफा देने पर भी चुप्पी तोड़ी।

संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने कहा कि ये पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) का अपना फैसला है। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "ये पायल जी का फैसला है और मैं उनके इस फैसले का सम्मान करता हूं। हम दोनों का काम कनरे का तरीका अलग है। पायल ने जो सोचा होगा, अपने हिसाब से बेहतर ही सोचा होगा। मैं उन्हें कुछ नहीं कह सकता। वो अपने फैसले के लिए स्वतंत्र हैं और यहां कोई गलत नहीं है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article