टीवी मसाला

Exclusive: जुड़वा बेटों की मां बनीं Divyanka Tripathi तो खुशी से झूमे दोस्त संदीप सिकंद, बोले- 'बस इंतजार...'

Sandeep Sikand On Divyanka Tripathi Twins Baby Boy: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ट्विन्स बच्चों की मां बन गई हैं। दिव्यांका की खुशी में उनके दोस्त संदीप सिकंद काफी खुश हैं। उन्होंने बच्चों को ढेर सारा प्यार दिया है।

Image

divyaka tripathi vivek dahiya- sandeep sikand (Photo credit- instagram)

Sandeep Sikand On Divyanka Tripathi Twins Baby Boy: टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बन गई हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्विंस बेबी बॉय को जन्म दिया है। दिव्यांका और विवेक ने एक पोस्ट के जरिए ये गुडन्यूज फैंस के बीच शेयर की, जिसके बाद से ही फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनका इंस्टा पोस्ट बधाई से भर गया है। वहीं, दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi ) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के दोस्त और प्रोड्यूसर संदीप सिकंद (Sandeep Sikand) ने एक्ट्रेस के मां बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने टेलीटॉक इंडिया से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह तो बस बेबी और दिव्यांका से मिलने का इंतजार कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: एकता कपूर के नक्शे कदम पर चलेंगे Rajan Shahi, TV पर लाएंगे सुपरहिट 'बिदाई' का सीजन 2)

    दिव्यांका त्रिपाठी को संदीप सिकंद ने दी बधाई

    संदीप सिकंद ने टेलीटॉक से खास बातचीत में कहा, 'मैं तो बहुत ही खुस हूं। मेरी ऑलरेडी अर्ली मॉर्निंग ही बात हुई थी और तब विवेक ने मुझे इस खुशखबरी के बारे में बताया था और मैं तब सच में बहुत खुश था, क्योंकि दिव्यांका ने काफी परेशानी का सामना किया है। एक मां के लिए डिलीवरी से पहले का समय काफी मुश्किल होता है और मेरे लिए तो ये पल काफी खास है क्योंकि दिव्यांका और विवेक को तब से जानता हूं जब उनकी शादी भी नहीं हुई थी। अब उनकी शादी हो गई। 2 बच्चे हो गए। ये बहुत ही सुंदर है। दोनों बच्चों को बहुत सारा प्यार, अच्छी हेल्थ.. सब मिले। मैं तो बस इंतजार कर रहा हूं कि मैं उनसे मिलूं और फिर उन्हें हग दूं।' इस मौके पर उन्होंने ये भी बताया कि वह जानते थे कि दिव्यांका को ट्विंस होने वाले हैं, लेकिन लड़के हुए हैं ये अब पता चला है। (ये भी पढ़ें: Anupamaa: पद्मश्री से सम्मानित किये गए एक्टर Arvind Vaidya, बेटी वंदना पाठक ने फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी)

      दिव्यांका की दोस्त स्नेहल सहाय ने भी जाहिर की खुशी

      दिव्यांका त्रिपाठी की दोस्त और एक्ट्रेस स्नेहल सहाय ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। टेलीटॉक से खास बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मैं और किरण, दिव्यांका और विवेक को माता-पिता के रूप में देखने के काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। मां और बच्चे बिल्कुल ठीक हैं। करण और दिव्यांका नए माता-पिता के रूप में बहुत खुश हैं और यह उनके लिए एक नई जर्नी है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article