टीवी मसाला

एकता कपूर के नक्शे कदम पर चलेंगे Rajan Shahi, TV पर लाएंगे सुपरहिट 'बिदाई' का सीजन 2

Rajan Shahi Open Up On Bringing Back Bidaai Season 2: टीवी के मशहूर प्रोड्यूसर राजन शाही के पॉपुलर शो 'बिदाई' ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। वहीं अब उन्होंने इसका सीजन 2 लाने पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

राजन शाही लेकर आ रहे हैं 'बिदाई' का सीजन 2, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Rajan Shahi Open Up On Bringing Back Bidaai Season 2: टीवी के मशहूर प्रोड्यूसर राजन शाही ने अपने बहुत से शोज से लोगों का खूब दिल जीता है। उनका 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तो दशकों से दर्शकों के बीच छाया ही हुआ है। वहीं दूसरी ओर राजन शाही का 'अनुपमा' भी टीआरपी में टॉप पर जगह बनाए बैठा हुआ है। इससे पहले भी राजन शाही के कई टीवी शोज ने छोटे पर्दे पर खूब धूम मचाे, जिसमें से एक नाम 'सपना बाबुल का बिदाई' भी है। वहीं हाल ही में राजन शाही से इस शो के दूसरे सीजन को टीवी पर लाने के बारे में सवाल किया गया। इसपर राजन शाही (Rajan Shahi) ने अपने दिल की बात कही। साथ ही उन्होंने एकता कपूर (Ekta Kapoor) द्वारा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लाने पर भी चुप्पी तोड़ी। यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi ने व्हाइट गाउन में दिखाया बेबी बंप, पति संग दिए एक से एक पोज

    राजन शाही (Rajan Shahi) ने टेली चक्कर संग बातचीत के दौरान 'सपना बाबुल का...बिदाई' का सीजन 2 लाने की संभावना तो जताई। साथ ही उन्होंने शो को लेकर अपना डर भी साझा किया। राजन शाही ने कहा, "मुझे आज भी याद है जब 'बिदाई' खत्म हुआ था तो स्टार प्लस के हेट ने मुझसे कहा था कि मैं लॉस एंजेलिस जाऊं और वहां जाकर 3 महीने का कोर्स करूं कि सीक्वल को वापस कैसे लाया जाता है। लेकिन ईमानदारी से, मैं विश्वास करता हूं कि कभी भी 'कभी नहीं' नहीं कहना चाहिए। इसी के साथ ही मुझे थोड़ा डर लगता है और 'बिदाई' को टीवी पर लाने का कॉन्फिडेंस महसूस नहीं होता है, क्योंकि अगर ये लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा तो मैं ओरिजिनल शो की विरासत भी खराब करके बैठ जाऊंगा।" यह भी पढ़ें: Anupamaa: पद्मश्री से सम्मानित किये गए एक्टर Arvind Vaidya, बेटी वंदना पाठक ने फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी
    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      एकता कपूर की तारीफ में जुटे राजन शाही

      राजन शाही (Rajan Shahi) ने इस दौरान एकता कपूर (Ekta Kapoor) द्वारा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को वापस लाने पर तारीफ की। राजन शाही ने कहा, "एकता कपूर की दाद देनी पड़ेगी कि वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को वापस लेकर आईं। उन्होंने इसे सफल बनाया, साथ ही उन्हें इससे ढेर सारा प्यार मिला। मैं जाहिर तौर पर स्पिन-ऑफ बा सकता हूं जैसे मैंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से 'ये रिश्ते हैं प्यार के' बनाया था। लेकिन ईमानदारी से, मुझे नहीं लगता कि मैं अपने सीरियल्स का पार्ट टू बना सकता हूं।" बता दें कि राजन शाही के 'बिदाई' में सारा खान और पारुल चौहान ने मुख्य भूमिका अदा की थी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article