Rashami Desai on Hanuman Ansh Movie: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। रश्मि देसाई की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी रश्मि देसाई का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी किसी उनका कोई बयान सोशल मीडिया पर हलचल मचा देता हैं। इन सब के बीच रश्मि देसाई ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान रश्मि देसाई ने कई मुद्दों पर बात की। लेकिन फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को लेकर कुछ ऐसा बोला जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
रश्मि देसाई ने कही ये बात (Image Source: IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:KBC 18: बिग बी से मिलने मुंबई आया था कसाब! Ujjwal Nikam ने सुनाया किस्सा, Amitabh Bachchan बोले- 'गोली मार देते उसे'
रश्मि देसाई ने कही ये बात
एक्ट्रेस रश्मि देसाई एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह रश्मि देसाई Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। हाल ही में एक्ट्रेस उत्तराखंड के कैंची धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने नीम करोली बाबा के दर्शन किए। इस दौरान रश्मि ने अपने अनुभव को लेकर बात की और बताया कि वहां पहुंचकर उन्हें काफी शांति महसूस हुई। रश्मि देसाई ने Zoom से बात करते हुए कहा कि 'हम सभी शो (सयोनी) के लिए बहुत मेहनत कर रहे थे और मैं कुछ वक्त शांति से बैठकर प्रार्थना करना और शुक्रिया अदा करना चाहती थी। वहां से लौटकर मुझे मन की शांति मिली।' एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें खुशी है कि निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ की वजह से नीम करौली बाबा की जिंदगी के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा, 'हर इंसान का आस्था से जुड़ने का अपना तरीका होता है और कोई फिल्म लोगों को इसके बारे में और जानने के लिए प्रेरित कर सकती है। फिल्म के तौर पर इस पर कुछ कहने से पहले मैं इसे ठीक से देखना चाहूंगी। मेरा वहां जाना एक निजी अनुभव था और ये हमेशा मेरे लिए खास रहेगा।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Bigg Boss 20: 'आप डॉली बिंद्रा की बेटी नहीं हो....' मनोज तिवारी की लाडली Rhiti Tiwari पर जमकर बरसे Salman Khan
‘सय्योनी’ में माया का किरदार निभाने पर रश्मि देसाई
बातचीत को आगे बढ़ाते हुए रश्मि ने टीवी शो ‘सयोनी’ और अपने किरदार माया को लेकर कहा, 'एक सीन में आप उससे नाराज हो सकते हैं, लेकिन अगले ही सीन में आपको लग सकता है कि अच्छा, मैं समझ सकती हूं कि उसने ऐसा क्यों किया। मुझे ऐसे किरदार निभाना पसंद है, जिनके बारे में दर्शकों के पास बात करने के लिए कुछ हो। मुझे दूसरे किरदारों के ऑफर भी मिले थे, लेकिन टीवी फिक्शन में लौटने से पहले मैं कहानी से जुड़ाव महसूस करना चाहती थी।' रश्मि ने बताया कि सान्वी का अपनी मां के लिए तड़पना इस टीवी शो की इमोशनल कहानी का अहम हिस्सा है।
