Exclusive: रश्मि देसाई ने 8 सालों तक झेला डिप्रेशन, दर्द बयां कर बोलीं- मेरे ऊपर बहुत बोझ था...

Exclusive Rashami Desai Open Up On Battling Depression For 8 Years: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रश्मि देसाई ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया कि वह करीब 8 सालों तक डिप्रेशन में थीं और उनपर काफी बोझ था।

Exclusive Rashami Desai Open Up On Battling Depression For 8 Years: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। रश्मि देसाई कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, जिसमें उनकी एक्टिंग बेहद कमाल की थी। लेकिन बीते कई वक्त से रश्मि देसाई छोटे पर्दे से दूर हैं। हालांकि एक्ट्रेस गुजराती प्रोजेक्ट्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाथ आजमा रही हैं। रश्मि देसाई ने हाल ही में टेली टॉक/जूम को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह करीब 8 सालों तक डिप्रेशन से घिरी रहीं। इस दौरान रश्मि देसाई (Rashami Desai) के दिलों-दिमाग पर काफी ज्यादा बोझ भी था। रश्मि देसाई ने इंटरव्यू में बताया कि ये बोझ उनके करियर और काम से जुड़ा हुआ था। हालांकि अब वह इस परेशानी से बाहर आ चुकी हैं।

rashami desai (4)

फोटो क्रेडिट- रश्मि देसाई इंस्टाग्राम

रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने इंटरव्यू में बताया कि डिप्रेशन और बोझ से बाहर आने में ही उन्हें सालों लग गए। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "एक वक्त था जब मैं करीब 8 सालों तक डिप्रेशन में रही। बहुत बोझ था जिसे मैं ढो रही थी। सालों लग गए मुझे उन चीजों से निकलने में, दोबारा शुरुआत करने में और अब मैं वापस आ चुकी हूं। तो मुझे ऐसा लगता है कि उतार-चढ़ाव आप कुथ तय करते हैं। आपके काम का सफर कोई और तय नहीं करता है। काम मुझे शांति देता है और इसी से मैं बाकी चीजों से दूर भी रहती थी। जिसका एहसास मुझे बहुत बाद में हुआ। अब मैं दोनों ही ओर बहुत अच्छे से काम कर रही हूं और मैंने बहुत खूबसूरती से संतुलन भी बनाया हुआ है।"

End of Feed