Digvijay on Ruru, Yogesh, Akanksha's Cheating Scandal: फेमस रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ (Splitsvilla 16) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। अभी हाल ही में इस शो से विनर का नाम सामने आया है। कुशल तनवर (Kushal Tanwar) और कैरा अनु (Kaira Anu) ने स्प्लिट्सविला X6 की चमचमाती हुई ट्रॉफी की जोड़ी ने अपने नाम कर ली है। इसके बाद से दोनों के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच दिग्विजय (Digvijay) ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान दिग्विजय ने कई बड़े खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं दिग्विजय ने अपने इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या बोला है। (ये भी पढ़ें: Splitsvilla 16 Finale: कुशल तनवर और कैरा अनु के हाथ लगी चमचमाती हुई ट्रॉफी, जानें कितनी मिली प्राइज मनी)
दिग्विजय ने विवाद पर कही ये बात (Image Source: Splitsvilla 16/ Zoom)
दिग्विजय ने किए बड़े खुलासे
शो में रुरु, योगेश और आकांक्षा (Akanksha) के धोखाधड़ी वाले मामले ने काफी तहलका मचा रखा है। अब इस विवाद पर दिग्विजय ने Zoom से बात करते हुए रिएक्शन दिया है। दिग्विजय ने कहा कि 'रुरु ने जो किया, मैं पहले भी कह चुका हूं कि ऐसी पर्सनल चीजें बाहर नहीं लानी चाहिए। चाहे अब आप उस इंसान को पसंद न करते हों या उससे नफरत ही क्यों न करते हों। एक वक्त था जब आप दोनों के बीच रिश्ता था। इसलिए ऐसी बातें बाहर नहीं आनी चाहिए। मुझे लगता है दो लोगों के बीच की बातें वहीं तक रहनी चाहिए, उसी में सबकी भलाई है।' उन्होंने बताया कि हाल में उनकी रुरु से ज्यादा बात नहीं हुई, लेकिन योगेश से बातचीत हुई थी। दिग्विजय ने कहा, 'वो पूरे शो के दौरान भी काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा था।' (ये भी पढ़ें: 'तू है कौन...' Splitsvilla 16 के फिनाले में Niharika ने की Nia Sharma की बेईज्जती, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब)
आकांक्षा को लेकर कही ये बात
आकांक्षा के बारे में बात करते हुए दिग्विजय ने कहा, 'मुझे लगता है ये सब कर्म का खेल है। किसी को प्यार शो के अंदर मिलता है, तो किसी को शो के बाहर। आकांक्षा शो में काफी परेशान थी, लेकिन बाहर आने के बाद उसे लोगों का बहुत प्यार मिला। वहीं योगेश शो में ठीक था, लेकिन बाद में उसकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए।'
योगेश ने काफी मुश्किलें देखी
दिग्विजय ने आगे कहा कि योगेश ने काफी मुश्किलें देखीं, लेकिन फिर भी लोगों का प्यार उसे मिलता रहा। उन्होंने याद किया कि रुरु दोबारा शो में आईं और लोग उन्हें 'नेशनल एक्स' कहने लगे। इस बार वो फिनाले तक भी पहुंचीं, जबकि पिछले साल ऐसा नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा, 'अब शो से बाहर आने के बाद योगेश उसके साथ नहीं है। मुझे लगता है हर चीज किसी वजह से होती है। इंसान को खुश रहना चाहिए और खुद का ध्यान रखना चाहिए।'
