Exclusive: 'लॉकअप 2' कंटेस्टेंट्स नहीं बन सकते Bigg Boss 20 का हिस्सा! पामेला सेरेना ने किया खुलासा

Exclusive Pamala Serena On Not Entering In Bigg Boss 20: 'लॉकअप 2' के कंटेस्टेंट्स को लेकर खबर है कि वह 'बिग बॉस 20' का हिस्सा नहीं बन सकते। इस मामले पर अब पामेला सेरेना ने भी चुप्पी तोड़ी है।

Exclusive Pamala Serena On Not Entering In Bigg Boss 20: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'लॉकअप 2' भले ही खत्म हो गया है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स का धमाल देखने के बाद अब दर्शक उन्हें 'बिग बॉस 20' में भी देखना चाहते हैं। यहां तक कि श्रेया कालरा जैसे कई कंटेस्टेंट्स के नाम 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से भी जुड़ चुके हैं। लेकिन 'लॉकअप 2' के कंटेस्टेंट्स को लेकर खबर थी कि वे चाहकर भी सलमान खान के शो का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। इस मामले पर अब खुद पामेला सेरेना ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि उन्हें शो के ऑफर आ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगा धमाकेदार ट्विस्ट, 2 टीम में बंटेंगे 16 कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 20 पर पामेला सेरेना ने किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    पामेला सेरेना ने बीती रात मीडिया संग बातचीत के दौरान नेटफ्लिक्स संग कॉन्ट्रैक्ट पर बातचीत की। पामेला सेरेना ने 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में एंट्री को लेकर कहा, "हां ये बात सच है कि हम कुछ महीनों तक रियलिटी टीवी शोज नहीं कर सकते हैं, कॉन्ट्रैक्ट के कारण। लेकिन हमें कई रियलिटी शो के ऑफर बहुत आ रहे हैं। मुझे लगता है कि मैं भी भारत लगातार आती रहूंगी।" वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्हें 'बिग बॉस 20' का ऑफर मिला है। इसपर पामेला सेरेना ने मुस्कुराहट के साथ कहा कि मैं अभी ये नहीं बता सकती। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगी इन 12 सेलिब्रिटीज की धांसू एंट्री, Jennifer Winget का सामने आया प्रोमो?

    End of Feed