Exclusive: एकता कपूर की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे Kushal Tandon, 'कुमकुम भाग्य 2.0' का नहीं बनेंगे हिस्सा!

Exclusive Kushal Tandon Not Going To Be Part Of Ekta Kapoor Kumkum Bhagya: एकता कपूर 'कुमकुम भाग्य 2.0' के साथ टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। शो के लिए कुशाल टंडन का नाम सामने आया था, जो लीड एक्टर के तौर पर नजर आ सकते थे। लेकिन अब मामला पूरा ही बदलता दिखाई दे रहा है।

Exclusive Kushal Tandon Not Going To Be Part Of Ekta Kapoor Kumkum Bhagya: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने टीवी सीरियल्स से छोटे पर्दे पर हमेशा ही धूम मचाई है। एकता कपूर का 'कुमकुम भाग्य' बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहा है। लेकिन बीते कुछ वक्त से शो की टीआरपी लगातार गिर रही है, जिसे उठाने के लिए अब एकता कपूर लीप लेकर आने वाली हैं। इसके बाद 'कुमकुम भाग्य' की कहानी नए सिरे से शुरू होगी। 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में लीप के बाद जहां पुराने कलाकारों की छुट्टी हो जाएगी तो वहीं नए कलाकार इसकी कहानी को आगे बढ़ाएंगे। शो के नए लीड के लिए एक्टर कुशाल टंडन का नाम भी सामने आया था, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। लेकिन अब मामला दूसरी दिशा में जाता नजर आ रहा है।

'कुमकुम भाग्य' का हिस्सा नहीं बनेंगे कुशाल टंडन?

End of Feed