टीवी मसाला

Anupamaa: शादी की 12वीं सालगिरह पर पति के सामने बच्ची बनीं Rupali Ganguly, पोस्ट शेयर कर जमकर लुटाया प्यार

Anupamaa Rupali Ganguly Showers Love On Husband Ashwin K Verma: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और अश्विन के वर्मा की शादी की आज 12वीं सालगिरह है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपने पति अश्विन के वर्मा पर प्यार लुटाती दिखीं।

Image

रुपाली गांगुली ने अश्विन के वर्मा पर लुटाया प्यार

Anupamaa Rupali Ganguly Showers Love On Husband Ashwin K Verma: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली का सीरियल 'अनुपमा' भी टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर चल रहा है। लेकिन इन सबसे इतर रुपाली गांगुली और अश्विन के वर्मा की शादी की आज 12वीं सालगिरह है। इस खास मौके पर रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह पति अश्विन के वर्मा के सामने बच्ची बनी नजर आईं। रुपाली गांगुली ने वीडियो के कैप्शन में अश्विन के वर्मा पर जमकर प्यार लुटाया। उनकी पोस्ट देख फैंस भी बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं।

'अनुपमा' (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) वीडियो में अश्विन के वर्मा के सामने बच्ची बनी नजर आईं। रुपाली गांगुली ने अपने वीडियो पर ऑडियो लगाई थी, जिसमें शख्स कहता नजर आया, "आती तो मेरे कंधे तक भी नहीं है, लेकिन चढ़ी मेरे सिर पर रहती है।" वीडियो में रुपाली गांगुली भी अश्विन के वर्मा के कंधे से कंधा मिलाने की कोशिश करती दिखाई दीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रुपाली गांगुली ने लिखा, "12 साल पूरे हो गए और गिनती आगे भी जारी है।"

'अनुपमा' (Anupamaa) एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अश्विन के वर्मा पर प्यार लुटाते हुए लिखा, "मैं अपनी जिंदगी में आपके बिना क्या ही करती। पहचान की ओर मुझे धकेलने से लेकर, मेरा सपोर्ट सिस्टम बने हने तक। मेरे सबसे बड़े समीक्षक से लेकर मेरे सबसे बड़े चियरलीडर तक, सबसे अच्छे पिता से लेकर रुद्रांश के बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर बनने तक। मैंने हर एक पल को बखूबी दिया है, क्योंकि आपने मुझे उन परछाइयों में भी दिशा दिखाई है। आपको ढेर सारा प्यार, हमेशा के लिए।" बता दें कि रुपाली गांगुली और अश्विन के वर्मा की शादी जल्दबाजी में हुई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article