Exclusive: दीपिका कक्कड़ को हुए लिवर कैंसर से टूटा इस को-स्टार का दिल, बोले- जितना मैं उन्हें जानता हूं वो...

Exclusive Dipika Kakar Co-Star Left Heartbroken As He Heard About Her Liver Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया है। उन्हें हुई इस बीमारी ने फैंस को भी सदमे में डाल दिया है। वहीं अब उनके को-स्टार मनीष रायसिंघर ने मामले पर रिएक्शन दिया है।

Exclusive Dipika Kakar Co-Star Left Heartbroken As He Heard About Her Liver Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ को लिवर में ट्यूमर हो गया था, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस और शोएब इब्राहिम ने दी थी। वहीं बीते दो दिन पहले दीपिका कक्कड़ ने अपने फैंस से बताया कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर हुआ है। दीपिका कक्कड़ को हुई इस बीमारी ने उनके फैंस और दोस्तों को भी सदमे में डाल दिया। हर किसी ने दीपिका के जल्दी से जल्दी ठीक होने की कामना की। वहीं अब इस मामले पर दीपिका कक्कड़ के 'ससुराल सिमर का' के को-स्टार मनीष रायसिंघर ने रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) फाइटर हैं और वह इस परेशानी को भी मात दे देंगी।

मनीष रायसिंघन ने दीपिका कक्कड़ को हुए कैंसर पर दिया रिएक्शन

End of Feed