Exclusive: 'द 50' के लिए चाहत पांडे और दिग्विजय राठी के नाम पर लगी मुहर! खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Exclusive Chahat Pandey And Digvijay Rathee Cofirms For The 50: टीवी पर जल्द ही रियलिटी शो 'द 50' की एंट्री होने वाली है। इस शो की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। वहीं खबर है कि चाहत पांडे और दिग्विजय राठी भी शो में नजर आ सकते हैं।

Exclusive Chahat Pandey And Digvijay Rathee Cofirms For The 50: टीवी पर जल्द ही रियलिटी शो 'द 50' दस्तक देने वाला है। 'द 50' को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। क्योंकि अभी तक 'द 50' के लिए कई नामी सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में करण पटेल से लेकर उर्वशी ढोलकिया तक का नाम शामिल है। 'द 50' (The 50) के लिए एक्ट्रेस चाहत पांडे और दिग्विजय सिंह राठी का नाम भी चर्चा में आया था। इस मामले पर अब खुद चाहत पांडे ने चुप्पी तोड़ी है। वह शो का हिस्सा हैं या नहीं, इस बात से एक्ट्रेस ने पर्दा उठाया है। चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने फैंस के लिए सरप्राइज रखा हुआ है।

digvijay rathee and chahat pandey

फोटो क्रेडिट- चाहत पांडे, दिग्विजय सिंह राठी इंस्टाग्राम

चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में 'द 50' (The 50) के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "आप लोग थोड़ा और इंतजार करें। मैं जल्द ही इसकी घोषणा करूंगी। मैं सरप्राइज को खराब नहीं करना चाहती।" वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि क्या दिग्विजय सिंह राठी भी 'द 50' में नजर आएंगे। इसपर चाहत पांडे ने कहा, "हां वो उस शो का हिस्सा बनेगा। लेकिन दिग्विजय ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है तो मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। मैं चाहती हूं कि आप लोगों में ये एक्साइटमेंट बनी रहे। हो सकता है कि आप लोग हमें साथ में शो पर देखें।"

End of Feed