Exclusive: भारती सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, गोला को मिला छोटा भाई

Bharti Singh Gave Birth to second child: टीवी इंडस्ट्री की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और होस्ट-स्क्रीनराइटर हर्ष लिम्बाचिया (Harsh Limbaachiya) साल 2025 में दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। भारती सिंह ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। फैन्स इस कपल को सेकंड टाइम पेरेंट्स बनने पर बधाई दे रहे हैं।

Bharti Singh Gave Birth to second child: टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से एक कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और होस्ट-स्क्रीनराइटर हर्ष लिम्बाचिया (Harsh Limbaachiya) ने इस साल दूसरी बार पेरेंट्स बनने की घोषणा की थी। टेली टॉक को मिली एक्स्लक्लुसिव जानकारी के मुताबिक भारती सिंह दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने दूसरी बार भी एक बेटे को जन्म दिया है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के दूसरी बार पेरेंट्स बनने पर फैन्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

Bharti Singh

Pic Credit: Celebs/Instagram

दूसरी बार मां बनीं भारती सिंह

टेली टॉक से बातचीत के दौरान एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह और लेखक-निर्माता हर्ष लिम्बाचिया के जीवन का एक और नया चैप्टर शुरू हुआ है। भारती सिंह और हर्ष के घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ है। भारती और हर्ष पहले ही एक बेटे गोला के माता-पिता हैं। फैन्स के बीच यह खबर पहुंचते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हर्ष और भारती के फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर कपल को बधाईयां दे रहे हैं।

End of Feed