Highest Openers of 2025: जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' लंबे इंतजार के बाद दुनिया भर के सिनेमाघरों में 19 मार्च के दिन दस्तक दे चुकी है। इस मूवी को देखने के लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग करा ले थी। ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि यह पहले दिन धांसू कमाई कर 2025 की हाईएस्ट ओपनर बन सकती है। 'धुरंधर'-'सिकंदर' जैसी 6 फिल्मों के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड तोड़ना 'अवतार: फायर एंड ऐश' मामूली बात होगी। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' ने ओपनिंग डे पर 33.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का पहले दिन का बिजनेस 29 करोड़ रुपये थे। बता दें यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त की फिल्म 'धुरंधर' अभी भी धांसू कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 28.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
सलमान खान की 'सिकंदर' इसी साल ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस मूवी का फर्स्ट डे का कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपये था। यह मूवी भी बाद में जाकर फ्लॉप साबित हुई।
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' ने ओपनिंग डे पर 24.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस मूवी की कमाई भी कुछ खास नहीं रही थी।
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी मूवी 'थामा' ने 23.11 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग ली थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स यह है कि ये ओपनिंग डे पर 33 से 35 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।