टीवी मसाला

Exclusive: 2026 में दूसरी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं शालीन भनोट, अब ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाले सिंगल

Shaleen Bhanot Getting Married: 2015 में तलाक के बाद शालीन भनोट सिंगल लाइफ जी रहे हैं। उनके फैंस उनकी दूसरी शादी का इंतजार कर रहे हैं। अब एक्टर ने खुद बताया है कि उनका शादी का क्या प्लान है। उनके करीबी लोग हर रोज दुआ मांग रहे हैं कि वह शादी कर लें।

Image

Shaleen Bhanot Getting Married:

Shaleen Bhanot Getting Married: टीवी के फेमस एक्टर शालीन भनोट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। पहली पत्नी के साथ तलाक की बातें हो या बिग बॉस 16 का किस्सा शालीन का नाम सबसे पहले सामने आता है। हाल ही में शालीन भनोट एक इवेंट में पहुंचे जहां पर उन्होंने अपनी शादी की अफवाहों पर रिएक्ट किया। टेली टॉक के साथ बातचीत करते हुए शालीन भनोट ने बताया कि 2026 के लिए उनका क्या प्लान है। 2015 में तलाक के बाद शालीन सिंगल हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

शादी करने जा रहे हैं शालीन भनोट

शालीन भनोट( Shalin Bhanot) ने बातचीत के दौरान शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। बिग बॉस 16( Bigg Boss 16) स्टार ने बताया कि उनके दोस्त और परिवार के लोग चाहते हैं कि अब मैं शादी कर लूं। शालीन ने बताया कि उनके करीबी लोग हर रोज दुआ मांग रहे हैं कि मैं शादी कर लूं। उन्होंने आगे कहा- "मेरे करीबी लोग मुझसे सिंगल न रहने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं। मेरी ज़िंदगी में एक ऐसा दौर आने वाला है। इसलिए, मैं स्ट्रेस में हूँ। मेरे रिश्तेदार और दोस्त चाहते हैं कि मैं सिंगल न रहूँ। मेरे सभी दोस्त शादीशुदा हैं या रिलेशनशिप में हैं। मैं अकेला हूं जो सिंगल हूँ। वे चाहते हैं कि मैं अगले साल शादी कर लूं।” शालीन भनोट अपने माता-पिता को भगवान मानते हैं। इसलिए, वह अपने सभी अच्छे पल उनके साथ मनाना चाहते हैं। एक्टर ने कहा, “मेरे माता-पिता मेरे लिए भगवान जैसे हैं। मैं अपना खास पल सिर्फ उनके साथ ही मनाऊँगा।”

बताते चले कि शालीन भनोट ने टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर से शादी की थी। दोनों को एक बेटा भी है, हालांकि साल 2015 में दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया और दोनों अलग हो गए। दोनों का रिश्ता 6 साल तक चला था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article