Exclusive Rajshree Thakur Open Up On Bass Itna Sa Khwaab Going Off Air Soon: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस राजश्री ठाकुर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। राजश्री ठाकुर इन दिनों 'बस इतना सा ख्वाब' में नजर आ रही हैं। लेकिन उनके इस शो पर चैनल की गाज गिर चुकी है। गिरती टीआरपी के कारण 'बस इतना सा ख्वाब' को मेकर्स ने बंद करने का फैसला कर लिया है। शो पर ताला लगने की खबर को लेकर राजश्री ठाकुर (Rajshree Thakur) ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत में बताया कि 'बस इतना सा ख्वाब' के बंद होने से वह परेशान हैं। लेकिन उन्होंने शो को लेकर खुशी और संतुष्टि भी जाहिर की।
यह भी पढ़ें: Rajshree: 'सात फेरे' की सलोनी ने किया बीते दिनों को याद, कहा - 'सीरीयल के लिए 24 घंटा करती थी काम '
'बस इतना सा ख्वाब' के बारे में बात करते हुए राजश्री ठाकुर (Rajshree Thakur) ने बताया कि उनका ये सफर काफी खूबसूरत रहा। राजश्री ठाकुर ने शो के बंद होने पर कहा, "बस इतना सा ख्वाब' मेरे लिए एक अच्छा सफर रहा है। हर कलाकार ने अपना किरदार जिया है। भले ही ये छोटा सा सफर था, लेकिन सबने इसे एंजॉय किया। शुरुआत से ही इसकी शूटिंग करना मजेदार रहा है। कानपुर शेड्यूल सबसे ज्यादा यादगार लम्हा है। भल ही दिन बहुत ज्यादा थका देने वाले रहते थे, लेकिन शूटिंग मजेदार रहती थी, क्योंकि हमें असली फूड स्टॉल पर खाने का मौका मिलता ता। टीम के साथ काम करना काफी जबरदस्त रहा है।"
राजश्री ठाकुर ने 'बस इतना सा ख्वाब' के बंद होने पर जताया दुख
राजश्री ठाकुर (Rajshree Thakur) ने 'बस इतना सा ख्वाब' के बंद होने पर कहा, "ये हमेशा दिल तोड़ने वाला होता है कि जिस शो से आप जुड़े हैं, वो बंद हो जाए। लेकिन हमेशा आभारी रहूंगी कि मुझे इतना अच्छा किरदार निभाने का मौका मिला। मैं खुश हूं और संतुष्ट हूं कि हमें अच्छा काम मिला। मुझे चुनने के लिए मैं जी की आभारी रहूंगी। मिस्टर अगस्त्य जैन का शुक्रिया कहूंगी, जिन्होंन मुझे ये किरदार अपनी रचनात्मक नजरिये से निभाने दिया।"
