Exclusive: अविका गोर की शादी से पहले छलके मां के आंसू, होने वाले दामाद के लिए बोले पिता- हमें कभी नहीं लगा...

Exclusive Avika Gor Mother Emotional Ahead Of Her Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर जल्द ही लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। लेकिन बेटी की शादी से पहले अविका गोर के मम्मी-पापा भावुक हो गए। अविका गोर के पिता ने मिलिंद के लिए भी कई बातें कहीं।

Exclusive Avika Gor Mother Emotional Ahead Of Her Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अविका गोर इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं। शो में अविका गोर और मिलिंद चंदवानी की जोड़ी बेहद पसंद की जाती है। उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। खास बात तो यह है कि इस शो में रहते हुए ही मिलिंद चंदवानी और अविका गोर शादी के बंधन में भी बंधेंगे। अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर सात फेरे लेंगे, वहीं अब उनकी शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। लेकिन इन सबसे इतर अविका की शादी को लेकर अब उनके माता-पिता ने रिएक्शन दिया है।

avika gor milind chandwani (1)

फोटो क्रेडिट- अविका गोर इंस्टाग्राम

अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी की शादी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस की मम्मी भावुक हो गईं। उन्होंने टेली टॉक संग बातचीत में बताया कि अविका गोर और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) की शादी बिल्कुल परिवार के रीति-रिवाजों के हिसाब से ही होगी। वहीं भावुक होते हुए एक्ट्रेस की मम्मी ने कहा, "पता ही नहीं चला कि इतनी बड़ी हो गई और जाने का वक्त आ गया।" वहीं दूसरी ओर अविका गोर के पिता ने बताया जिस वक्त कपल ने 'पति-पत्नी और पंगा' शो साइन किया था, उस वक्त शादी का ख्याल उनके मन में बिल्कुल नहीं था।

End of Feed