Exclusive: 'दुख हुआ...'- CID से निकाली गईं जसवीर कौर? शुरू हुई कॉन्ट्रोवर्सी तो एक्ट्रेस ने बताई सारी सच्चाई

Jaswir Kaur On CID Controversy: हाल ही में जसवीर कौर ने अपने एक पॉडकास्ट में कहा था कि उन्हें रेंडम कारण देकर सीआईडी से जाने के लिए कहा गया था. एक्ट्रेस के इस बयान पर बवाल हुआ, जिसके बाद जसवीर ने सामने आकर सफाई दी है.

Jaswir Kaur On CID Controversy: टीवी एक्ट्रेस जसवीर कौर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. जसवीर कौर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट किया था, जिसमें उन्होंने खुद के साथ हुए ब्लैक मैजिक का खुलासा किया. इस मौके पर उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि उन्हें अचानक एक टीवी शो से बाहर किया गया था. लेकिन एक्ट्रेस का बयान वायरल होते ही ये खबरें आने लगीं कि उन्हें 'सीआईडी' से बाहर किया गया था. मामला तूल पकड़ते ही जसवीर कौर ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान सच से पर्दा उठाया है। जसवीर कौर का क्या कहना है, जानें इस रिपोर्ट में।

jasvir

Instagram - Photo Credit

जसवीर कौर ने सीआईडी वाले बयान पर दी सफाई

जसवीर कौर (Jaswir Kaur) ने सीआईडी को लेकर आ रही खबरों की सच्चाई बयां की है. उन्होंने कहा, "येस मैंने एक पॉडकास्ट किया है अभी रिसेंटली, जो बहुत नेगेटिव तरीके से बाहर आया है। लोगों के समझ के हिसाब से जो अब तक मुझे लगा। अगर आप पूरा पॉडकास्ट देखो तो ये टॉपिक बहुत नॉर्मल टॉपिक की तरह गया है। क्योंकि मुझसे पूछा गया था सवाल कि आपकी लाइफ में ऐसा कोई वक्त था जहां वित्तीय संकट आए हैं। तो उस वक्त जो हुआ मेरे साथ कि मेरे बाल काट के जमीन पर गाड़े गए थे, मेरा काम रुकाया गया था। मुझे आज तक नहीं पता किसने किया, कब किया। मतलब इतने नजदीक से मेरे बाल कौन काट सकता है। वो भी सोचा मैंने तो टॉपिक ये है कि ब्लैक मैजिक हुआ था। उस दौरान कोई सा भी शो हो सकता है मैंने अब तक कई शोज में काम किया है। जो भी शो कर रही थी, उसमें मुझे रैंडम कारण देकर जाने के लिए कहा गया।"

End of Feed