एल्विश यादव लेंगे इस साल सात फेरे? 'लाफ्टर शेफ 2' के सेट पर भारती सिंह ने खोली पोल

Elvish Yadav Wedding: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव की शादी की चर्चाएं जोरों शोरों पर हैं। अब शो 'लाफ्टर शेफ 2' के लेटेस्ट एपिसोड में भारती सिंह ने एल्विश यादव की शादी की डेट से पर्दा उठा दिया और बताया यूट्यूबर जल्द ही सात फेरे लेंगे।

Elvish Yadav Wedding: कलर्स टीवी का कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ ही दिनों में शो छोटे परदे से हमेशा के लिए विदाई लेगा। 27 जुलाई को शो का ग्रैंड फिनाले होगा जिसमें जनता को अपने 'लाफ्टर शेफ 2' की विनर जोड़ी मिलेगी। ऐसे रुमर्स हैं कि एल्विश यादव और करण कुंद्रा के हाथ इस सीजन की ट्रॉफी हाथ लगी। इस बीच हाल के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सभी के होश उड़ गए। बीच शो में भारती सिंह ने यूट्यूबर एल्विश यादव की शादी से पर्दा उठाया। पढ़िए पूरा मामला यहाँ।

elvish yadav marriage

Image Source: Elvish Yadav Instagram

शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) एल्विश से कहते हैं कि शो खत्म होने के बाद वो क्या करेंगे। क्या वो घर जाकर भी खाना बनाएंगे। इसके जवाब में एल्विश कहते हैं कि वो अभी खाना बनाते हैं और उसे अकेले ही खाते हैं। तभी कृष्णा अभिषेक टांग खिंचाई करते हुए बोले तो कोई ले आओ खाना बनाने वाली मम्मी को भी चाहिए अब। कुछ करना चाहिए उसे। बस फिर एल्विश यादव ने खुलासा किया कि कर तो ली इस साल शादी है। ये सुनकर जनता और अन्य सेलेब्स शॉक हो जाते हैं।

End of Feed