Elvish Yadav ने भीड़ संग मारपीट वाले वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, बोले- झूठी है ये न्यूज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 23, 2023, 05:02 PM IST

Elvish Yadav Reacts on almost beaten up by Mob: एल्विश यादव का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में दांवा किया जा रहा था एल्विश उनके दोस्त राघव शर्मा के साथ मारपीट करने की कोशिश की गई है। इस वीडियो पर एल्विश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Elvish Yadav Reacts on almost beaten up by Mob: जम्मू में एल्विश यादव और उनके खास दोस्त राघव शर्मा के साथ भीड़ ने मारपीट करने की कोशिश की थी। वायरल वीडियो में एक शख्स राघव का कॉलर पकड़ते हुए नजर आया था। वीडियो में दांवा किया जा रहा था कि भीड़ को देखकर एल्विश वहां से भाग गए थे। अब इस वायरल वीडियो पर एल्विश ने रिएक्ट किया है। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एल्विश ने लिखा, जब तक ऐसे न्यूज वाले जिंदा रहेंगे। तब तक फेक नैरेटिव चलता रहेगा। मेरे पे हाथ उठाने वाले जिस दिन पैदा होंगे, कलयुग का अंत लेगा।

मारपीट वाले वीडियो पर एल्विश ने किया रिएक्ट

एल्विश अपने दोस्त राघव के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने एल्विश और राघव को रोक लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक शख्स ने यूट्यूबर संंग फोटो खींचवाने की अपील की थी। यूट्यूबर ने फोटो खींचवाने से मना कर दिया था जिस वजह से मामला बढ़ गया।

End of Feed