Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान की बीमारी जान अभिरा को लगेगा सदमा, जंगली बिल्लियां बनेंगी मुक्ति-मायरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के एक तमाशे हो रहे हैं। अब अभिर अरमान की बीमारी पता लगाएगी। इस वजह से अभिरा टूट जाएगी।

Authored by: कविताUpdated Jun 5 2026, 12:50 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा तूफानImage Credit : Instagram01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान और अभिरा की जिंदगी में नहीं परेशानी ने दस्तक दे दी है। अरमान को ब्रेन ट्यूमर है और अरमान इस बात को अभिरा से पूछा रहा है। अरमान और अभिरा की शादी तक नहीं हो पाती है। इस वजह से घर का माहौल खराब है। इतना ही नहीं, माधव अपनी जान तक देने की कोशिश करता है। पोद्दार हाउस में अलग अलग ड्रामे हो रहे हैं। इस वजह से शो में अब नए नए ट्विस्ट आएंगे। आइए आपको बताते हैं कि सीरियल में क्या क्या होगा।

​अरमान की बीमारी का पता लगाएगी अभिराImage Credit : Instagram02 / 08

​अरमान की बीमारी का पता लगाएगी अभिरा

शो में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा को अरमान की बीमारी का शक होता है और वो हॉस्पिटल पहुंच जाती है। यह उसे पता चलता है कि अरमान को ब्रेन ट्यूमर है। रिपोर्ट पर अभिरा को विश्वास नहीं होता, लेकिन अभिरा को मानना ही पड़ता है कि अरमान को ब्रेन ट्यूमर है।

अभिरा टूटेगीImage Credit : Instagram03 / 08

अभिरा टूटेगी

इसके बाद शो में देखने के लिए मिलेगा अभिरा अरमान की बीमारी की बात से टूट जाती है। वो सीधा पोद्दार हाउस जाती है, जहां अरमान अकेले में खड़ा होकर रो रहा होता है। अभिरा उसे देखते ही रोने लगती है। दोनों के बीच शांत रहकर बाते होती है।

अरमान के साथ सोने की जिद्द करेगी अभिराImage Credit : Instagram04 / 08

अरमान के साथ सोने की जिद्द करेगी अभिरा

शो में आगे अभिरा अरमान के कमरे में सोने की जिद्द करेगी। अभिरा उस टाइम अरमान के साथ होना चाहती है लेकिन अरमान दादी सा का बोलकर अभिरा को उसके कमरे में जाकर सोने के लिए बोलता है। अरमान अभिरा को किसी तरह मना लेता है।

विद्या को पता चलेगा माधव का सचImage Credit : Instagram05 / 08

विद्या को पता चलेगा माधव का सच

दूसरी तरफ विद्या को माधव की टेंशन हो रही होती है और वो इसी वजह से उस कंपनी में फोन करती है जहां माधव फोन करता है। इस मौके पर विद्या को पता चलता है कि माधव को नौकरी से निकाल दिया है। विद्या सच जानकर हैरान रह जाती है वो फिर वो उदास माधव को संभालती है।

जंगली बिल्लियों की तरह लड़ेगी मायरा मुक्ति​Image Credit : Instagram06 / 08

जंगली बिल्लियों की तरह लड़ेगी मायरा मुक्ति​

शो में आगे दिखाया जाएगा कि मायरा और मुक्ति में काफी लड़ाई होगी। मुक्ति गलती से मायरा की हील तोड़ देती है जिस वजह से मायरा उसका टॉप काटने की बोलती है। इस मौके पर अभिरा और अरमान दोनों को संभालते हैं और शांत करवाते हैं।

मरने की बातें करेगा अरमानImage Credit : Instagram07 / 08

मरने की बातें करेगा अरमान

इसमें बाद दिखाया जाएगा कि अभिरा सबको ब्रेकफास्ट का बोलती है। इस मौके पर अरमान मायरा को बोलता है कि वो हमेशा उनके साथ नहीं रह सकता। इसलिए अपनी चोटी खुद बनाओ। ये बात सुनकर अभिरा इमोशनल हो जाती है।

फूट फूटकर रोयेंगे अरमान अभिराImage Credit : Instagram08 / 08

फूट फूटकर रोयेंगे अरमान अभिरा

आखिर में दिखाया जाएगा कि माधव और विद्या मन की शांति के लिए द्वारकाधीश जाने का फैसला लेते हैं और विद्या अरमान की जिम्मेदारी अभिरा को देती है। इस बाद अरमान किसी मीटिंग में जाता है लेकिन अभिरा भी साथ चलने का बोलती है तो अरमान मना कर देता है। इस मौके पर अरमान जाते हुए काफी इमोशनल हो जाता है। वो अभिरा के गले लगकर रोता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!