Naagin 7 Wrap Up Party: टीवी सीरियल नागिन 7 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। इस वीकेंड पर शो का फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होगा, जिसमें एक साथ तीन नागिन होगी और सामने ड्रैगन होगा। शो के फिनाले एपिसोड का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच, शो के रैप पार्टी की फोटोज हो गई है। बीती रात ही, शो के मेकर्स ने शूटिंग खत्म होने के बाद रैप पार्टी का आयोजन किया, जिसमें नागिन 7 से जुड़े तमाम लोग नजर आए। इस पार्टी की फोटोज प्रियंका चाहर चौधरी ने शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
प्रियंका चाहर चौधरी ने नागिन 7 की रैप अप पार्टी से जुड़ी कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह कमाल की लग रही हैं। इस पार्टी में प्रियंका गजब के अंदाज में पहुंचीं। एक्ट्रेस ने अपना लुक ऑल ब्लैक रखा, जिसमें वह काफी हॉट और ग्लैमरस रखी। इस तस्वीर में प्रियंका ने स्लीवलेस शॉर्ट ड्रेस पहनी है और साथ में छोटा सा पर्स लिया है।
प्रियंका चाहर चौधरी पार्टी में अपना एटीट्यूड दिखाना नहीं भूलीं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने आंखों पर ग्लासैस लगाए हैं और सिर पर नेट से बनी कैप पहनी है, जो उनकी ड्रैस के साथ पूरी तरह मैच कर रही है। इस तस्वीर में प्रियंका ग्लासैस पकड़कर पोज दे रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस का गजब का एटीट्यूड हर किसी का ध्यान खींच रहा है।
प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने लुक के साथ गजब की अदाएं दिखाई हैं। वह हर फोटो में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका बार काउंटर की तरफ खड़ी होकर पूछे कैमरे की ओर देख रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस काफी सुंदर लग रही हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी के साथ कनिका मान भी इस पार्टी में कम नहीं लगीं। कनिका ने पार्टी में पिंक शॉर्ट ड्रेस पहनी, जिसका डीप नेककट एक्ट्रेस को ग्लैमरस लुक दे रहा था। इस तस्वीर में प्रियंका और कनिका एक ही तरह पोज दे रही हैं, जिससे दोनों फैंस का ध्यान खींचने ने कामयाब रहीं।
नागिन 7 में एलिस कौशिक ने भी खास रोल निभाया था और उनकी प्रियंका संग बॉन्डिंग सेट पर काफी दिखी हैं। इस पार्टी में प्रियंका और एलिस ने एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाया। तस्वीर में प्रियंका और एलिस ने एक दूसरे को गले लगाया हुआ है। दोनों एक साथ बहनों से कम नहीं लग रहीं। एलिस व्हाइट ड्रेस में परी से कम नहीं लग रही हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी और कनिका मान की इन फोटोज पर फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया है। इन फोटोज के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि हैलो... नया दिन। इन फोटोज पर फैंस हार्ट और फायर के इमोजी भेज रहे हैं। कई फैंस ने हार्ट इमोजी भी प्रियंका और कनिका की तारीफ में लगाया है।