Elvish Yadav Controversy : बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट्स रियूनियन में नजर आए थे। इस पार्टी में बेबिका ध्रुवे, पूजा भट्ट, एल्विश यादव, जिया शंकर, फलक नाज, अविनाश सचदेवा समेत कई कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। पार्टी में जिया शंकर और एल्विश यादव एक - दूसरे से बिग बॉस के घर की और पार्टी के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश और जिया का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। अभिषेक मल्हान के फैंस का कहना है कि एल्विश और जिया मिलकर उनके बारे में बात कर रहे हैं। इस वजह से यूजर्स ने एक्टर्स को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया था।
Elvish yadav and Arjun Bijlani (credit pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो से इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता, फैंस को लगा झटका
जिया शंकर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर स्टेंटमेंट जारी किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, कुछ लोग छोटी सी बात का पहाड़ बना देते हैं। ये लोग सोशल मीडिया पर सिर्फ नफरत फैलाना चाहते हैं। मैंने हमेशा कहा था कि अभिषेक डिजर्विंग है उसे शो जीतना चाहिए थे। हालांकि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आपको जो करना है वो करो। ना मैंने किसी के बारे में कुछ कहां है। ना ये मेरे शब्द है।
एल्विश यादव ने उड़ाया अर्जुन का मजाक
आप लोगों को तभी भी नफरत फैलानी है। करते रहिए। आप लोग अपना समय बर्बाद करते रहिए। जिया के स्टेंटमेंट को सपोर्ट करते हुए अर्जुन बिजलानी ने लिखा, बिग बॉस करके कुछ लोग और उनके फैन क्लब ये भूल गए कि औरतों की इज्जत कैसे करनी है। इस पर एल्विश यादव ने रिएक्ट किया है। एल्विश ने कहा, मुझे पता लगा तुम वुमेन हो।
