Ekta Kapoor की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे, एक छत के नीचे आए एक्स-कपल, कुशाल और श्रेया ने साथ दिया पोज

Ekta Kapoor Diwali Party Celebration: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने बीते दिन दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में टीवी और ओटीटी के कई सितारे शामिल हुए। दिवाली पार्टी से जुड़ी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

Ekta Kapoor Diwali Party Celebration: दिवाली की धूम देश से लेकर विदेशों तक में देखने को मिल रही है। वहीं कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी दिवाली के जश्न में चूर नजर आ रहे हैं। बीती रात डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। उनकी दिवाली पार्टी में मानो टीवी और ओटीटी जगत के सितारों का मेला लगा था। श्वेता तिवारी, रोनित रॉय, शिल्पा शेट्टी सहित कई सितारे एकता कपूर की दिवाली पार्टी में शामिल हुए। खास बात तो यह है कि कई एक्स कपल भी एकता कपूर की दिवाली पार्टी के जरिए एक ही छत के नीचे दिखे। इतना ही नहीं, कुशाल टंडन और श्रेया कालरा ने भी पार्टी में साथ में पोज दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की दिवाली पार्टी की झलक वायरल, लहंगे में सजी बेटी मालती; निक ने भी मनाया जश्न

Ekta Kapoor की Diwali Party में सजी सितारों की महफिल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'कसौटी जिंदगी की' कास्ट का हुआ रीयूनियन

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में 'कसौटी जिंदगी की' के सितारे रोनित रॉय और श्वेता तिवारी साथ दिखाई दिये। दोनों ने एकता कपूर के साथ में पोज दिया। इस दौरान श्वेता तिवारी की खूबसूरती जहां देखने लायक रही। वहीं रोनित रॉय का डैशिंग अंदाज कमाल का रहा। पार्टी में रोनित रॉय ने श्वेता तिवारी के साथ भी पोज दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'मुझे तुमसे मोहब्बत है...'- मोहित चौहान का गाना सुन रो पड़े Salman Khan, वीडियो हुआ वायरल

    एक्स कपल आए एक ही छत के नीचे

    एकता कपूर की पार्टी में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला शामिल हुए। दोनों शादी के 10 साल बाद अलग हो चुके हैं। पार्टी में भले ही दोनों मौजूद रहे, लेकिन एक भी फ्रेम में उन्हें साथ नहीं देखा गया। वहीं शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन भी एक ही छत के नीचे रहे। पार्टी में होने के बाद भी शिवांगी और कुशाल को एक-दूजे से दूर ही देखा गया।

    End of Feed