लांछन लगते ही Ekta Kapoor ने निकाली सोशल मीडिया पर भड़ास, कहा 'गैर पेशेवर एक्टर्स.. चुप होना..'

Ekta Kapoor Slams Non Professional Actors: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भड़ास निकाली है। राम कपूर का इंटरव्यू वायरल होने के बाद क्या प्रोड्यूसर ने उन्हे घूमा फिराकर अन प्रोफेशनल एक्टर तक कह डाला है। आखिर क्या है ये पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।

Ekta Kapoor Slams Non Professional Actors: टीवी दुनिया की क्वीन कही जानी वाली एकता कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। प्रोड्यूसर की बेबाकी के तो कलाकार संग जनता भी फैन है। इस बीच एकता ने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट कर कुछ ऐसा लिखा जिसे देख सब हैरान है। बातों-बात में एकता ने किसी टीवी एक्टर को अन प्रोफेशनल और चुप होने को कहा है। ये पोस्ट तब आया जब इंटरनेट पर राम कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए इस पूरे मामले के बारें में।

Ekta Kapoor Slams Non Professional Actors

एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि 'गैर पेशेवर एक्टर्स जो मेरे शोज के बारें में इंटरव्यू दे रहे हैं उन्हे अब चुप हो जाना चाहिए। गलत जानकारी और बनाई हुई कहानियां तब तक चल सकती हैं जबतक मैं इस पर खुलकर बात नहीं करती। लेकिन चुप रहने में ही मेरी गरिमा है।' प्रोड्यूसर का ये पोस्ट पर पढ़ सब हैरान है और अनुमान लगा रहे हैं क्या उन्होंने ये सब राम कपूर (Ram Kapoor) के लिए लिखा है? हालांकि इस पोस्ट में एकता कपूर ने किसी का नाम नहीं लिया।

End of Feed