Rajat Dalal के 'नौकरानी' कहने पर Eisha Singh ने खत्म कर दिया भाई-बहन का रिश्ता? सरेआम बोलीं- मैं गुस्सा थी...

Eisha Singh Epic Reply To Rajat Dalal For Calling Her Maid: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा सिंह और यू-ट्यूबर रजत दलाल ने 'बिग बॉस 18' में एक-दूजे को भाई-बहन माना था। लेकिन एल्विश यादव के रोस्ट शो में रजत दलाल ने ईशा को नौकरानी कहा, जिसे लेकर अब खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Eisha Singh Epic Reply To Rajat Dalal For Calling Her Maid: टीवी के चर्चित और धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में रजत दलाल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रजत दलाल ने फिनाले में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन टॉप 3 में आकर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 'बिग बॉस 18' के बाद रजत दलाल, एल्विश यादव के पॉडकास्ट का हिस्सा बने, जहां उन्होंने 'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि रजत दलाल ने अपनी मुंहबोली बहन ईशा सिंह (Eisha Singh) के लिए भी अटपटी बातें कही थीं। रजत दलाल ने ईशा सिंह की तस्वीर देख कहा था कि लोग ऐसी लड़कियों से शादी ही इसलिए करते हैं, ताकि उन्हें नौकरानी की जरूरत न पड़े। बरतन बढ़िया मांज देंगी ना। इस बात के लिए रजत दलाल (Rajat Dalal) जमकर ट्रोल हुए थे। वहीं अब मामले पर खुद ईशा सिंह ने भी चुप्पी तोड़ी है।

ईशा सिंह ने रजत दलाल की बात पर दिया ये जवाब

End of Feed