Bigg Boss 18 Rajat Dalal Dig On Karan Veer Mehra Winning: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में टॉप 3 तक पहुंचने वाले रजत दलाल एक बार फिर से अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। रजत दलाल 'बिग बॉस 18' से पहले कई विवादों का हिस्सा रह चुके हैं। शो खत्म होने के बाद रजत दलाल एल्विश यादव के शो का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने 'बिग बॉस 18' के सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में बातचीत की। रजत दलाल ने करण वीर मेहरा की जीत पर तो चुटकी ली ही, साथ ही उन्हें 'बुड्ढा' तक कहा। यहां तक कि रजत दलाल (Rajat Dalal) ने विवियन डीसेना और मुंह बोली बहन ईशा सिंह के खिलाफ जहर उगलने का भी कोई मौका नहीं छोड़ा।
एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अपने पॉडकास्ट में रजत दलाल (Rajat Dalal) से उनकी निजी जिंदगी के बारे में तो बातचीत की ही, साथ ही 'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट्स के सिलसिले में भी चर्चा की। एल्विश यादव ने रजत दलाल से सवाल किया कि विवियन डीसेना को मुनव्वर फारूकी, एमसी स्टेन और कई क्रिएटर्स सपोर्ट कर रहे थे। आपको हम, हमारी टीम सपोर्ट कर रहे थे। लेकिन ये करण वीर मेहरा कैसे 'बिग बॉस 18' जीत गया। इसपर रजत दलाल ने जवाब दिया, "करण वीर मेहरा को सॉफ्टवेयर सपोर्ट कर रहा था। भाई ये आदमी इतना बुड्ढा है ना, ओटीपी आएगा ना। तो ओटीपी और इसकी उम्र एक बराबर, चार डिजिट।"
'बिग बॉस 18' फेम रजत दलाल (Rajat Dalal) यहीं नहीं रुके। जैसे ही एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने उन्हें विवियन डीसेना की फोटो दिखाई। रजत दलाल ने जवाब दिया, "भाई को हॉलीवुड के बहुत ऑफर आ रहे हैं, ड्राइवर का।" वहीं जैसे ही रजत दलाल को ईशा सिंह की तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने अपनी मुंह बोली बहन को भी नहीं बख्शा और कहा, "लोग भाई ऐसी लड़कियों से शादी ही इसलिए करते हैं कि नौकरानी की जरूरत न पड़े। बर्तन मांज देती है ना।" एल्विश यादव ने रजत दलाल से पूछा कि वो कौन सा कंटेस्टेंट था, जिसने शो में अपनी इज्जत डुबा दी। इसपर रजत दलाल ने दिग्विजय सिंह राठी का नाम लिया।
