टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में जल्द एंट्री लेगी ये बॉलीवुड हसीना, TRP लाकर करेगी मेकर्स की चांदी-चांदी

Bollywood Actress in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' हाल ही में लीप ने दस्तक दी है। इस बीच सेट से उड़ती-उड़ती खबर आ रही है कि शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस नजर आने वाली है। हालांकि ये हसीना कौन होगी और क्या किरदार होने वाला है जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Bollywood Actress Rekha in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Bollywood Actress in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ रोज पहले ही शो में तीसरी बार लीप आया है। इस बार मेकर्स ने शो की पूरी स्टार कास्ट बदल दी है। शो 'गुम है किसी के प्यार में' वैभवी हंकारे, सनम जौहर और परम सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। लीप की खबरों के बीच अब एक और खबर सामने आई है कि शो में जल्द एक मशहूर बॉलीवुड हसीना की एंट्री होने जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की सी रिपोर्ट में पढ़िए आखिर कौन है वो हसीना।

शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) लीप के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) भी कहानी में नजर आ सकती हैं। शुरुआत से ही रेखा सीरियल से जुड़ी हुई हैं। हमेशा से बॉलीवुड हसीना ने शो के नए किरदारों को दर्शकों से रूबरू कराया है। ऐसे में अब कैमियो के बाद अब रेखा शो से जुड़ सकती हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई वो तो मेकर्स से ही पता चलेगी। खास सूत्र ने यह तक खुलासा किया कि रेखा शो से जुडने के लिए काफी उत्सुक हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और रेखा की तरफ से इन रुमर्स पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

अगर शो 'गुम है किसी के प्यार में' रेखा नजर आएंगी तो फैंस के लिए ये एक बड़ा तोहफा हो सकता है। रेखा के आने से शो बंपर टीआरपी भी मिल सकती है जिसके लिए मेकर्स इन दिनों एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कहानी की बात करें तो तेजस्वी को ऋतुराज से प्यार हो रहा है। साथ ही ऋतुराज के मन में भी तेजस्वी को लेकर फीलिंगस जन्म ले रही है। दूसरी तरफ नील भी तेजस्वी को दिल दे बैठा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article