टीवी मसाला

Anupamaa: सौतेली बेटी की हरकतों को बख्शने के लिए तैयार नहीं हैं रुपाली गांगुली, एक-एक अपमान का लेंगी बदला

Rupali Ganguly Not Going To Settle Defamation Case Against Step Daughter Esha Verma: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने सौतेली बेटी ईशा वर्मा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था, जिसे 'बिग बॉस 17' फेम सना रईस खान हैंडल कर रही हैं। इस केस को लेकर अब सना ने नया अपडेट दिया है।

Image

रुपाली गांगुली अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा को माफ करने के लिए नहीं हैं तैयार

Rupali Ganguly Not Going To Settle Defamation Case Against Step Daughter Esha Verma: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने 'अनुपमा' के जरिए लाखों लोगों का दिल जीता है। रुपाली गांगुली ने बचपन में ही एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी और आज टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं। लेकिन कई बार न चाहते हुए भी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) विवादों का हिस्सा बन जाती हैं। बीते साल रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने उनपर घर तोड़ने जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे। जिसके बाद खुद एक्ट्रेस ने भी अपनी बेटी पर 50 लाख रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया। रुपाली गांगुली के इस केस को 'बिग बॉस 17' फेम सना रईस खान (Sana Raees Khan) हैंडल कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने पिंकविला संग बातचीत के दौरान केस से जुड़ा अपडेट दिया है।

सना रईस खान (Sana Raees Khan) ने बताया है कि उन्हें रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) से जुड़े मामले में कोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई है, जिसके तहत 'अनुपमा' एक्ट्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया पर मौजूद सभी चीजों को नियंत्रित कर लिया गया है। इस बारे में बात करते हुए सना रईस खान ने कहा, "फिल्हाल हम कोर्ट के ऑर्डर से बेहद खुश हैं। ये राहत की बात है और जीत की भी।" सना रईस खान ने इस बात पर जोर दिया कि रुपाली गांगुली की गरिमा और छवि को बर्बाद किया गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने बेहद शालीनता के साथ अपनी लड़ाई लड़ी।

सना रईस खान (Sana Raees Khan) से सवाल किया गया कि क्या रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के साथ केस के सेटलमेंट के लिए तैयार हैं। इसपर 'बिग बॉस 17' फेम ने जवाब दिया, "नहीं नहीं, अभी तक ऐसी कुछ भी चीज तय नहीं हुई है।" बता दें कि मानहानि का मुकदमा दर्ज होने के बाद रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने एक्ट्रेस के खिलाफ की गई पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article