Bigg Boss 18 Eisha Singh and Kashish Kapoor mocked wild card contestant: कलर्स टीवी और सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 ने इन दिनों अपने हाई वोल्टेज ड्रामे से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। मेकर्स भी शो को दिलचस्प बनाने के लिए नए-नए पैतरें आजमा रहे हैं। अब बीते वीकेंड के वार पर तीन वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट की एंट्री के बाद घर का माहौल पूरी तरीके से बदल गया है। वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट एडिन रोज (Edin Rose), अदिति मिस्त्री (Aditi Mistry) और यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra) की एंट्री ने घर में नए समीकरण बना दिए हैं। जहां एक तरह अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा की इनसे दोस्ती बढ़ रही है। दूसरी तरफ कुछ घरवाले इन हसीनाओं को पसंद नहीं कर रहे हैं। बीते एपिसोड में देखा गया की ईशा सिंह, एलिस कौशिक और कशिश कपूर इन वाइल्ड कन्टेस्टन्ट का मजाक उड़ाते नजर आ रहे थे। आइए रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Boss 18 Eisha Singh and Kashish Kapoor mocked wild card contestant
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के बीते एपिसोड में देखा गया की ईशा सिंह, एलिस कौशिक और कशिश कपूर बैठ के बातचीत कर रहे होते हैं। इसी दौरान वह घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आईं एडिन रोज, अदिति मिस्त्री और यामिनी मल्होत्रा का पीठ पीछे मजाक उड़ाते नजर आते हैं। ईशा सिंह बिना नाम लिए बोलती हैं कि 'स्किन पर बहुर सारी चीजें हुई हैं, एक-एक चीज फेक है।' इसके बाद वह उन तीनों की उम्र का अनुमान लगाते नजर आते हैं। ईशा बोलती हैं कि 'वह 30-35 के आस पास होंगे। वहीं एलिस बोलती हैं कि 'शायद ये 40 के हैं। इनकी स्किन से लगता है।'
बिग बॉस 18 के घर में ईशा आगे वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट एडीन को टैग करते हुए उन्हें 'गटर माउथ' बोलती है। अब ईशा, एलिस और कशिश कपूर द्वारा वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट की बॉडी शेमींग करने पर सलमान खान कैसे रिएक्ट करते हैं ये वीकेंड के वार पर देखना दिलचस्प होगा।
