Pavitra Punia संग ब्रेकअप के बाद छलका Eijaz Khan का दर्द, कहा 'खुश तो नहीं हूं लेकिन...'

Eijaz Khan on Breakup With Pavitra Punia: टीवी एक्टर एजाज खान ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया की उनकी जिंदगी पवित्रा पुनिया संग ब्रेकअप के बाद कैसी हो गई है। साथ ही बताया की वह अपनी जिंदगी में इस दरस के बाद कैसे आगे बढ़ रहे हैं।

Eijaz Khan on Breakup With Pavitra Punia: बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट रह चुके टीवी एक्टर एजाज खान अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सिर्फ यही नहीं कुछ ही समय पहले उनका पवित्रा पुनिया संग संग ब्रेकअप हुआ जिसके बाद वह बहुत चर्चा का विषय बने रहे। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की उनकी जिंदगी में ब्रेकअप के बाद क्या बदलाव आए, सिर्फ यही नहीं अब वह इन सब चीजों से उभरने के लिए क्या कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए आखिर एक्टर क्या कहना है।

Eijaz Khan on Breakup With Pavitra Punia

टीवी एक्टर एजाज खान (Eijaz Khan) ने बताया कि वह काम में व्यस्त हो गए हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी जिंदगी में अकेलापन महसूस नहीं होता है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया की मैं आपको बताऊंगा कि मैं अभी कहां हूं। अगर मुझे शांति चाहिए जिंदगी में तो उसका एक मात्र तरीका है अच्छा व्यक्ति बनना। मुझे होश है लेकिन अब मुझे अवचेतन में इजाज को जानने की जरूरत है, जब सद्भाव होगा। बात दें की एक्टर ने पवित्रा को शादी के लिए प्रोपॉज भी किया था।

End of Feed