Tiger Shroff Reaction on sister participating KKK 14: रोहित शेट्टी का खतरनाक शो खतरों के खिलाड़ी 14 में इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों मी बना हुआ है। मेकर ने अपने शो के लिए 10 टीवी सितारों संग हाथ मिलाया है, जिसमें से एक नाम टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा का भी है। टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कई खुलासे कीये शो से जुड़े। सिर्फ यही नहीं जब उनसे पूछा गया की आपके भाई का क्या रिएक्शन था तो उन्होंने बताया की वह अभी भी शॉक में है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।
कृष्णा श्रॉफ (Tiger Shroff) ने बताया की मेरा भाई टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अभी भी शॉक में है, इसका एहसास उसे दो दिन पहले हुआ था जब मैंने वास्तव में प्रोमो के लिए शूटिंग की थी। वह ऐसा था जैसे हे भगवान, आप सच में ऐसा कर रही हो, लेकिन थोड़ी सी घबराहट के बाद सपोर्ट के अलावा कुछ नहीं मिला। वे भी उतने ही उत्सुक हैं जितना मैं, यह न केवल मेरे लिए बल्कि परिवार के लिए भी एक बहुत ही नया है। यह एक अलग दुनिया है, ऐसे में पिता जैकी ने भी मुझे सलाह दी की बिंदास रहो।
इसी के साथ बात दें की खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए सभी कंटेस्टेंट केप टाउन की जगह रोमानिया जाएंगे स्टंट पर्फॉर्म करने। इसी के साथ शो की रिलीज डेट जुलाई में बताई जा रही है, जिसके लिए फैंस आँखें बिछाए बैठे हैं। हाल ही में खबर आई की समर्थ जुरैल ने चोट लगने की वजह से आखरी समय पर शो से बाहर हो गए।
