Donal Bisht Break Silence On Link Up With Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj: टीवी के मशहूर एक्टर अभिषेक बजाज ने 'बिग बॉस 19' में रहकर खूब सुर्खियां बटोरीं। अभिषेक बजाज की गेम ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। यहां तक कि लोग उन्हें टॉप 5 में भी देखना चाहते थे, लेकिन उनके एविक्शन ने दर्शकों को चौंकाकर रख दिया था। अभिषेक बजाज के 'बिग बॉस 19' में रहने के दौरान उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कई चीजें भी सामने आई थीं। अभिषेक बजाज की एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल ने तो उनपर संगीन आरोप लगाए ही। साथ ही एक्टर को लेकर ये भी खबर आई थी कि उन्होंने डोनल बिष्ट (Donal Bisht) को डेट किया है। लेकिन कुछ वक्त बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया। वहीं अब इस मामले पर डोनल बिष्ट ने चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच बयां किया है।
फोटो क्रेडिट- डोनल बिष्ट, अभिषेक बजाज इंस्टाग्राम
डोनल बिष्ट (Donal Bisht) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अभिषेक बजाज संग लिंकअप की खबरें फैलाने वालों को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा, "मैं शहर से बाहर शूटिंग कर रही थी और इन चीजों को देखने का मेरे पास वक्त नहीं था। लेकिन जो मुझे कहना है वो ये है कि बंद करो मेरा नाम बेफालत की चीजों में घसीटना। अगर आपको सच नहीं मालूम तो कमेंट मत करो और झूठी अफवाहें मत फैलाओ, क्योंकि मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी। किसी भी गलत आरोप और मानहानि के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा। लोग केवल आपको और आपके नाम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं। मैं इन सबसे थक चुकी हूं। मैं जागरूक हूं और खुश हूं।"
फोटो क्रेडिट- डोनल बिष्ट इंस्टाग्राम
डोनल बिष्ट (Donal Bisht) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अभिषेक बजाज को डेट करने की खबर पर नाराजगी जाहिर करते हुए आगे लिखा, "मैंने इतने सालों तक अपने काम के जरिए अपना नाम बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। मैं एक सम्मानजनक लड़की हूं जो अच्छे परिवार से आती है और अच्छे संस्कार भी हैं। मैं यहां काम करने के लिए हूं, किसी की जिंदगी के ड्रामे का हिस्सा बनने के लिए नहीं। मैं यहां अपने प्यार सिनेमा के लिए इंडस्ट्री में हूं, उस क्राफ्टर के लिए हूं जो भगवान ने मेरे लिए तय किया हुआ है। इन गलत नैरेटिव से मुझे दूर ही रखें। धन्यवाद, आप लोगों को जल्द ही स्क्रीन्स पर देखूंगी।"
