'फोकस नहीं कर पाते', 2 बच्चों के साथ कैसे शूटिंग कर रही हैं Divyanka Tripathi? सेट पर लाने के लिए हुईं मजबूर

Divyanka Tripathi On Comeback: रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा 2 में दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया संग दिखाई दे रही हैं। दिव्यांका ने बताया है कि मां बनने के बाद वह शूटिंग को कैसे संभाल रही हैं।

Divyanka Tripathi On Comeback: टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) दो बच्चों की मां बनने के बाद स्क्रीन पर कमबैक कर चुकी हैं। दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा 2 (Pati Patni Aur Panga) में दिखाई दे रही हैं। इस शो में दिव्यांका के साथ उनके पति विवेक दहिया भी दिखाई दे रहे हैं और दोनों की मस्ती भरी नोकझोक फैंस का दिल जी रही हैं। इस शो के सेट पर दिव्यांका अपने दोनों बच्चों को लाने के लिए मजबूर हैं और इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। एक्ट्रेस ने सेट पर बच्चों को लाने की वजह का खुलासा भी किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नकुल धुल-गुल्लू की हाथापाई पर Elvish Yadav ने दिया तगड़ा रिएक्शन, Mahhi Vij को किया टारगेट

Divyanka tripathi

Divyanka tripathi (photo credit- instagram)

सेट पर कैसे काम करती हैं दिव्यांका त्रिपाठी?दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल मीडिया संग बातचीत की, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि वह काम करते हुए सेट पर बच्चों की देखभाल कैसे कर रही हैं? दिव्यांका ने बताया कि बच्चों को दो-चार मिनट के लिए अकेला छोड़ना भी मुश्किल होता है। अभी उन्हें संभालना थोड़ा आसान है। वो काफी छोटे हैं और वो फीड करते हैं और सो जाते हैं। उन्हें पता है कि जब वो घुटनों पर चलना शुरू करेंगे, तो ज्यादा चैलेंजिंग होगा। बच्चों ने अभी सिर्फ पलटना शुरू किया है और उन्हें इसी वजह से उन्हें दो मिनट भी अकेला नहीं छोड़ सकते हैं। इसलिए उन्हें सेट पर लाना पड़ता है। ये बिल्कुल भी आसान नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: नकुल धुल ने गुल्लू से किस बात पर की हाथापाई? उदिति की आम्रपाली दुबे से हुई गंदी लड़ाई

End of Feed