Divyanka Tripathi Had And Accident Vivek Dahiya Reveals: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी पर मुसीबतों का पहाड़ आ गिरा है। दरअसल, एक्ट्रेस का बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें उनके हाथ की दो हड्डियां भी टूट गई हैं। इस बात की जानकारी दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के पति विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर दी है। दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने बताया कि इस वक्त एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी सर्जरी होनी बाकी है। दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट के कारण विवेक दहिया ने अपना लाइव सेशन भी रद्द कर दिया है।
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के एक्सीडेंट की जानकारी देते हुए विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हमें ये बताते हुए खेद हो रहा है कि कल होने वाला विवेक दहिया (Vivek Dahiya) का लाइव सेशन आगे बढ़ा दिया गया है। दिव्यांका त्रिपाठी का कुछ घंटे पहले ही एक्सीडेंट हो गया है और उनका अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है। विवेक दहिया इस वक्त दिव्यांका के साथ ही हैं। हम आपके समर्थन और साझेदारी के लिए आभारी हैं। कृप्या हमारे साथ ये दुआ करने में जुड़ें कि दिव्यांका जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। विवेक आप लोगों से दोबारा जुड़ने के लिए बेताब हैं।"
विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक्सरे भी साझा किया गया, जिसमें उनके हाथ की हड्डियां टूटी नजर आईं। स्टोरी के कैप्शन में लिखा नजर आया, "दिव्यांका मैम के हाथ की दो हड्डियां टूट चुकी हैं और कल उनकी सर्जरी होगी। वो अभी सुरक्षित हाथों में हैं।" बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों टीवी से दूर होकर भी लोगों से जुड़ी हुई हैं। वहीं विवेक दहिया को आखिरी बार 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था।
