Divyanka Tripathi ने व्हाइट गाउन में दिखाया बेबी बंप, पति संग दिए एक से एक पोज

Divyanka Tripathi Pics: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही मां बनने वाली है। इस बीच दिव्यांका त्रिपाठी की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

Divyanka Tripathi Pics: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली है। दरअसल, एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बनने वाली है। कपल ने शादी के 10 साल बाद सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस गुडन्यूज को फैंस के साथ साझा किया था। इस बीच इस बीच दिव्यांका त्रिपाठी की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है फोटोज पर... (ये भी पढ़ें-41 साल की उम्र में मां बन रहीं Divyanka Tripathi को बेबी ने मारी जोरदार किक, एक्ट्रेस ने फैंस को दिखाया खास पल)

Divyanka Tripathi pics

दिव्यांका त्रिपाठी ने व्हाइट गाउन में दिखाया बेबी बंप (pic credit-instagram)

दिव्यांका त्रिपाठी ने व्हाइट गाउन में दिखाया बेबी बंप (pic credit-instagram)

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की फोटोज

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ बेहद खुश और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। फोटोज में दिव्यांका ने व्हाइट कलर का खूबसूरत गाउन पहना हुआ है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। दिव्यांका और विवेक की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट कर प्यार बरसा रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री तस्वीरों में साफ नजर आ रही है। दिव्यांका का ग्लैमरस और प्यारा अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस इस पोस्ट को देखकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

End of Feed