Vivek Dahiya Revealed Baby Boyes Nick Name: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) दो क्यूट बेटों के माता-पिता बन गए हैं। विवेक और दिव्यांका ने अपने बच्चों को झलक दिखा दी है, लेकिन अब तक कपल ने फेस रिवील नहीं किया है। इसी इंतजार के बीच विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने अपने दोनों बेटों का नाम बता दिया है, जो काफी फनी है। विवेक ने अपने लेटेस्ट व्लॉक में खुलासा किया कि उन्होंने अपने बेटों का निक नेम रखा है। हालांकि, ये नाम बच्चों की दादी-नानी को पसंद नहीं आया है। (ये भी पढ़ें: लड़की संग लड़के की बदतमीजी पर Pranit More को वल्गर कमेंट करना पड़ा भारी, सामने आकर मांगनी पड़ी माफी)
विवेक दहिया ने रखा बच्चों का निकनेम
दिव्यांका त्रिपाठी अपने बच्चों के साथ घर पहुंच गई हैं और मदरहुड जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं, लेकिन विवेक दहिया ने जो व्लॉग शेयर किया है, वो अस्पताल के समय का ही है। इस वीडियो में विवेक घरवालों के साथ बच्चों के फनी नाम से जुड़ा एक प्रेंक करते हैं। विवेक अपनी मां और सासू मां को बताते हैं कि उन्होंने बडे़ वाले बेटे कानाम T1 रखा है और छोटे वाले बेटे का नाम T2 रखा है। ये बताते हुए विवेक अपनी मां और सासू मां से पूछते हैं कि उन्हें दोनों बच्चों के नाम कैसे लगे? विवेक की मां को छोटे पोते का नाम पसंद नहीं आता। वह कहती हैं कि टी1 नाम तो ठीक लग रहा है लेकिन ये टी2 क्या है... ये तो टीटू बन गया। ये कहकर वह हंसते हुए कहती हैं कि टीटू नाम ठीक नहीं है। (ये भी पढ़ें: 2 शादियां कर पछताए यूट्यूबर Armaan Malik, पहली पत्नी Payal को तलाक देकर विवाद करेंगे खत्म? बताई सच्चाई)
