Divyanka Tripathi Midnight Adorable Moment: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। दिव्यांका ने लगभग छह महीने तक अपनी प्रेग्नेंसी को छुपाकर रखा था। इन दिनों वह लगातार प्रेंग्नेसी से जुड़े एक्सपीरिंयस शेयर कर रही हैं। बीते दिनों ही दिव्यांका का बेबी शावर हुआ, जिसमें विवेक दहिया (Vivek Dahiya) खूब नाचे। अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि कैसे बेबी ने होने से पहले ही उनकी नींदें उड़ा दी हैं। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने हाल ही में आधी रात को हुई एक घटना का एक्सपीरियंस साझा किया है। (ये भी पढ़ें: सीरियल में विलेन बन इन 7 एक्ट्रेसेस ने लीड हसीनाओं को चटाई धूल, Naagin 7 की 'ड्रैगन' Kanika Mann ने हिलाया इंटरनेट)
दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी की आधी रात पार्टी
दिव्यांका त्रिपाठी व्लॉगिंग की दुनिया में कदम रखा चुकी हैं और वह यहां पर अपने प्रेग्नेंसी के दिनों के बारे में खुलकर बात कर रही हैं। हाल ही में दिव्यांका ने गोद भराई नाम से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने गोदभराई की तैयारियां और फंक्शन तक सब कुछ दिखाया। इसी वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार आधी रात में उन्होंने बच्चे की किक महसूस की थी, जो बहुत तेज लगी थी। एक्ट्रेस के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने वो किक फील की तो उन्होंने नींद में सो रहे विवेक का हाथ अपने बेबी बंप पर रखा। विवेक ने भी उसी वक्त बेबी की किक को जोर से फील किया और वह भी हैरान रह गए। दिव्यांका और विवेक के लिए ये मोमेंट बहुत ही थ्रिलर से भरा हुआ था। (ये भी पढ़ें: 'आधी रात का आतंक...' TMKOC के निर्माता Asit Modi पर क्यों फूटा Urvashi Dholakia का गुस्सा? बुलानी पड़ी पुलिस)
