Top 7 TV Actress In Villain Role: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक वक्त था, जब सिर्फ हीरों और हीरोइन की बात होती थी, लेकिन अब वक्त बदल गया है। आज के समय में लोगों का ध्यान विलेन खींच रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं देखने के लिए मिली हैं, जो निगेटिव रोल निभाकर लीड एक्टर्स पर भारी पड़ी है। इस लिस्ट में कई कलाकारों के नाम है और आज हम आपको ऐसी ही 7 एक्ट्रेस के नाम बताते हैं, जो फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुई थीं। आइए आपको एक-एक करके नाम बताते हैं।
उर्वशी ढोलकिया टीवी की पॉपुलर विलेन हैं। वह सीरियल कसौटी जिंदगी में कमोलिका बनकर लंबे समय तक फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच चुकी हैं। उर्वशी को आज भी फैंस कमोलिका के नाम से ही पहचानते हैं।
कनिका मान टीवी शोज में लीज एक्ट्रेस के रोल में आती हैं लेकिन नागिन 7 में विलेन बनकर उन्होंने तहलका मचा दिया है। कनिका शो की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी पर भारी पड़ती हुई नजर आई हैं।
काम्या पंजाबी टीवी की टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं और वह कई शोज में विलेन का रोल निभा चुकी हैं। काम्या हर शो में चमकी हैं। काम्या ने नीरजा- एक पहचान, शक्ति अस्तित्व का एहसास जैसे कई शोज किए हैं।
फैंस ने कभी नहीं सोचा था कि हिना खान भी विलेन बन सकती हैं। वह सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में कमोलिका बनकर विलेन का रोल निभा चुकी हैं। इस रोल में हिना खान ने हर किसी को हैरान कर दिया था।
अनीता हसनंदानी भी इस लिस्ट में हैं। वह लीड रोल के साथ साथ विलेन भी बन चुकी हैं। नागिन 3 में उनका कैरेक्टर काफी अलग था। वह एक ही शो में विलेन और सेकंड लीड एक्ट्रेस दोनों बन चुकी हैं।
सुधा चंद्रन 60 साल की हैं और वह आज भी अपने रोल से लीड एक्ट्रेसेस पर भारी पड़ती हैं। सीधा कई शो में विलेन बनी हैं लेकिन नागिन में उन्होंने अपने किरदार से फैंस को खुश कर दिया था।
ईशा मालविय सीरियल उडारियां में काफी पसंद की गई। इस शो में वह प्रियंका चाहर चौधरी के साथ दिखी थीं। दोनों बहनें थीं लेकिन ईशा का रोल कुछ दिनों के अंदर ही निगेटिव हो गया था, लेकिन उन्हें अपने रोल के लिए खूब प्यार मिला।