TRP Report: बार्क की तरफ से हर हफ्ते टॉप शोज के नाम का ऐलान किया जाता है, जिनका राज टीवी की दुनिया में चल रहा है। एक समय था जब अनुपमा पहले नंबर पर राज किया करता था लेकिन अब इस शो की हालत बुरी होती जा रही है। दूसरी तरफ क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 है, जो पहले नंबर पर है लेकिन इस शो के हाथ से भी पहले नंबर की गद्दी निकलती हुई दिख रही है। इस हफ्ते टीआरपी की रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर हुआ है। टॉप 5 में ही भयंकर बदलाव हो गए हैं और तीन शो ने अनुपमा-क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को कांटे की टक्कर दी है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीआरपी पर राज कर रहा है। स्मृति ईरानी के इस शो के फैंस दीवाने हो गए हैं और नोइना मिहिर की शादी का ट्रैक फैंस को पसंद भी आ रहा है। इस ट्रैक की वजह से इस हफ्ते सीरियल को 1.9 रेटिंग मिली है।
इस हफ्ते गंगा माई की बेटियों ने लंबी छलांग लगाई है। जी टीवी का ये शो टीआरपी पर राज कर रहा है। इस हफ्ते शो की रेटिंग 1.8 आई है। आने वाले दिनों में अगर मेकर्स शो में और धांसू ट्विस्ट लेकर आते हैं तो ये पहले नंबर पर नजर आ सकता है।
टीआरपी में लगातार तुम से तुम तक बना हुआ है। अनु और आर्यवर्धन की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है। शुरुआती दिनों में ये शो काफी ट्रोल हुआ था लेकिन अब ये सीरियल लोगों की फेवरेट लिस्ट में आ गया है। इस हफ्ते इस शो की रेटिंग 1.8 रही है।
वसुधा भी इसी लिस्ट में है। इस हफ्ते वसुधा को चौथा स्थान मिला है। बता दें कि बीते हफ्ते वसुधा सीरियल टॉप 5 से बाहर था और इस हफ्ते धांसू ट्विस्ट के साथ इस शो ने छलांग लगाई है। इस बार शो की रेटिंग 1.7 रही है, जिसे मेकर्स अब बढ़ाने में लग गए हैं।
अनुपमा की टीआरपी में हालत खराब होने वाली है। मेकर्स ने शो से गोवा का ट्रैक खत्म कर दिया है और अनुपमा फिर से शाह परिवार के पास लौट आई है। यहां पर अनुपमा और राही में फिर तनाव देखने के लिए मिलेगा। इस हफ्ते शो की रेटिंग 1.7 रही है। अब देखना होगा कि क्या ये शो अपनी रेटिंग नए ट्रैक से बढ़ा पाएगा या नहीं।