राहुल वैद्य संग दिशा परमार ने किया रोमांटिक डांस, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 25, 2023, 06:23 PM IST

Disha Parmar and Rahul Vaidya: राहुल वैद्य और दिशा परमार जल्द माता- पिता बनने वाले हैं। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल और दिशा रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है।

Disha Parmar and Rahul Vaidya: टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल दिशा परमार (Disha Parmar) और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya)अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है। कपल ने कुछ समय पहले ही फैंस के साथ इस गुडन्यूज को शेयर किया है। राहुल और दिशा अक्सर एक- दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर कपल की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिशा राहुल के साथ रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रही हैं। पहली बार दिशा का बेबी बंप नजर आया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

disha parmar and rahul vaidya

disha parmar and rahul vaidya (credit pic: instagram)

वीडियो में राहुल दिशा के बेबी बंप को टच करते हुए नजर आ रहे हैं। सिंगर पत्नी पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। दिशा और राहुल इस नन्हें मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राहुल ने दिशा को नेशनल टेलिविजन पर दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। बिग बॉस 14 से बाहर आने के बाद कपल ने शादी कर ली थी।

End of Feed