Dipika Kakar ने पति शोएब इब्राहिम को विश किया बर्थडे, अस्पताल वाली फोटो शेयर कर लिखा, 'मेरी जिंदगी, मेरा सुकून'

Dipika Kakar Wish Shoaib Ibrahim Birthday: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम 39 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर दीपिका कक्कड़ ने एक प्यार भरा पोस्ट किया है। दीपिका ने अपनी और शोएब की फोटो दिखाई।

Dipika Kakar Wish Shoaib Ibrahim Birthday: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम आज यानी 20 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शोएब 39 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर शोएब को फैंस ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर शोएब का नाम और उनकी फोटो छाई हुई है। दूसरी तरफ दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने भी अपने पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) को प्यारे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। दीपिका ने शोएब के साथ एक प्यार भरी फोटोज शेयर की है और उसके साथ दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है, जिसके जरिए एक्ट्रेस ने अपना प्यार बयां किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'वो दोनों बहुत जल्दी प्यार में पड़ गए थे' सुशांत-अंकिता के रिश्ते पर Suwati Anand का रिएक्शन )

Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim

Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim (photo credit- instagram)

    दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम को दी जन्मदिन की बधाई

    दीपिका कक्कड़ ने शोएब के बर्थडे पर अस्पताल वाली एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दीपिका चेहरे पर मास्क लगाए चेयर पर बैठी हुई हैं और शोएब उनके पास ही जमीन पर बैठे हैं। इस दौरान दोनों ही बहुत ही प्यार से एक दूसरे के निहार रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों ने ही चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है, ताकि आसपास के लोग उन्हें पहचाने नहीं। इस तस्वीर के साथ दीपिका ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने अपना प्यार बयां करते हुए लिखा, 'तुम्हारा साथ होना जिंदगी की सबसे बड़ी नेहमत है। चाहे जो भी स्थिति हो मुझे पता है मैं सबका सामना कर लूंगी, क्योंकि आप साथ हो। मेरी सबसे बड़ी ताकत, मेरा सबसे बड़ा सहारा... मेरी ज़िंदगी... मेरा सुकून... हैप्पी बर्थडे शोएब। आपको देने के लिए कुछ भी नहीं है...झोली खाली है हमारी... बस हर दुआ में आपका नाम है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Surbhi Jyoti ने बेटी संग शेयर की पहली फोटो, मां बनने के 6 दिन बाद दिखाई नन्ही परी की झलक)

      टीवी के स्टार कपल हैं दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम

      दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की पहली मुलाकात टीवी सीरियल ससुराल सिमर का के सेट पर हुई थी। दोनों की दोस्ती कम समय में ही प्यार में बदल गई। दीपिका ने शोएब से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कर इस्लाम को अपनाया। उनका नाम फैजा इब्राहिम रखा गया। दीपिका की ये दूसरी शादी हैं और इस शादी में वह खुश हैं। शोएब दीपिका का हर पल साथ देते हैं। कुछ समय पहले ही उन्हें लिवर कैंसर का पता चला था। इस मुश्किल घड़ी में दीपिका के साथ शोएब हर पल खड़े रहे। इन दिनों दीपिका की थेरेपी चल रही है, जिसका अपडेट शोएब देते रहते हैं।

      End of Feed