टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) की ननद और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की बहन ने पिछले साल नंवबर महीने में शादी की थी। एक्ट्रेस की ननद सबा मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस की ननद सब ने फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की। सबा और उनकी पति सनी अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है। सबा ने बताया कि उनकी प्रग्नेंसी में काफी कॉम्पीलिकेशन है जिसकी वजह से मैं चाहती हूं कि आप मेरे बच्चे के लिए दुआ करें। सबा पेशे से यूट्यूब व्लॉगर हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
dipika kakkar and saba (credit pic: instagram)
सबा ने अपने व्लॉग में सबसे पहले फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। खालिद नियाज ने इस वीडियो को शुरू करते हुए बताया कि आप सभी ने देखा था कि सबा शोएब भाई के व्लॉग में बहुत रो रही थी। लोगों ने सबा को लेकर कई सवाल पूछे थे। इसके बाद सबा कहती हैं कि बात खुशी है कि लेकिन हम इसे सेलिब्रेट नहीं कर पा रहे हैं। मुझे उस समय हो रही परेशानियों को लेकर रोना आ रहा था। अभी भी परेशानियां कम नहीं हुई है। हम अपनी खुशियों को सेलिब्रेट नहीं कर पा रहे हैं।
दीपिका कक्कड़ की ननद हैं प्रेग्नेंट
सबा ने बताया कि मुझे PCOS की दिक्कत है। डॉक्टर ने कहा था कि कुछ समय ट्रीटमेंट चलेगा और ठीक हो जाऊंगी। जब मैं अपनी मां के साथ रेगुलर चेकअप के लिए गई तो डॉक्टर ने बताया मैं प्रेग्नेंट हूं। मैं अभी 6 हफ्ते की प्रेग्नेंट हूं। मैंने सभी को ये गुड न्यूज दी थी। लेकिन ईद के दिन मुझे बहुत ब्लीडिंग होने लगी। डॉक्टर ने दावा दी थी तो ब्लीडिंग धीरे-धीरे होने लगी। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से मुझे एंजाइटी हो रही है। मेरा बीपी भी बढ़ गया है। इसकी वजह से बेबी की हार्टबीट ऊपर नीचे है उसकी वजह से मुझे काफी डर लग रहा है। आप सभी मेरे बच्चे के लिए दुआ करें।
